रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव
ग्राम प्रधान के मनमाने कार्य को लेकर जन सूचना मांगने पर एवं
मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि व उसके समर्थकों की दबंगई का
मामला सामने आया है। पीड़ित के मुताबिक प्रधान प्रतिनिधि व उसके समर्थकों
ने शिकायत वापस न लेने पर हत्या कराने की धमकी दी है। पीड़ित ने सीएम व
डीजीपी समेत अन्य से न्याय की मांग की है। मामला लंभुआ थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव से जुड़ा है। जहां के रहने वाले
फूलचंद जायसवाल ने सीएम समेत अन्य को दिये शिकायती पत्र में आरोप लगाया है
कि उनके गांव की प्रधान पूनम अग्रहरि पत्नी दिनेश कुमार हैं। जिनका सारा
प्रधानी का कार्य उनके देवर विजय कुमार देखते हैं। आरोप है कि पूनम अग्रहरि
मात्र नाम की प्रधान है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि गांव के विकास कार्य
में मनमानीपूर्ण रवैये को लेकर संबंधित विभागों से उसने जन सूचना मांगी है।
जिसकी रंजिश को लेकर प्रधान प्रतिनिधि विजय कुमार,द्वारिका प्रसाद व अन्य
ने शिकायकर्ता का घर ही घेर लिया आैर धमकी दी कि शिकायत वापस ले लो नहीं तो
जैसे तुम्हारे एक बेटे की हत्या हो गयी,वैसे दूसरे बेटे की भी हत्या हो
जायेगी। इसके अलावा अन्य परिवारीजनों को भी जान से मारने की धमकी मिली है।
प्रधान प्रतिनिधि की इस दबंगई की शिकायत थाने से लेकर जिला स्तर तक की
गयी,लेकिन उनके प्रभाव के चलते किसी ने हाथ तक डालना मुनासिब नहीं समझा।
पीड़ित ने सीएम व डीजीपी समेत अन्य से शिकायत कर मामले में प्रभावी
कार्यवाही कराने की मांग की है

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।