लंभुआ/ सुलतानपुर - दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पंहुचा सलाखों के पीछे... - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 30 March 2019

लंभुआ/ सुलतानपुर - दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, पंहुचा सलाखों के पीछे...

 



रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव

दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी पति को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के खसड़े गांव में 8 मार्च को विवाहिता अंतिमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसमें मृतका के घर वालों की तहरीर पर पुलिस ने सास, ससुर, पति व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर सास कोट्टा को जेल भेज दिया था। पुलिस के अनुसार गुरुवार को दहेज हत्या के आरोपी पति संदीप भागने की फिराक में था कि मुखबिर के द्वारा मिली सूचना के आधार पर एसआई हवलदार यादव, एस आई राम आशीष यादव, सिपाही त्रिवेश ने नरहरपुर रेलवे क्रॉसिंग से आरोपी पति  को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल श्याम सुंदर पांडे ने बताया कि इसी मामले में आरोपी ससुर जवाहर व देवर विवेक फरार चल रहा है। तलाश जारी है शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।