रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
सर्विलांस टीम ने मैनपुरी के एक व्यक्ति को
पकड़ा जिसके बाद उसके भाई से उसे छुड़ाने की डेढ़ लाख रुपये की डिमांड
की। आरोपी के भाई को लगा कि उसके भाई का अपहरण हुआ है और उसने अपने यहाँ
किशनी थाना मैनपुरी की पुलिस के साथ कन्नौज पहुंचा, जहां पैसों को लेकर
दोनों जिलों के पुलिसकर्मी आपस में ही भिड़ गए और मारपीट करने लगे। इस घटना
में दोनो पक्षों की ओर से चार लोग बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें इलाज के
लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने सात लोगों को अरेस्ट भी
कर लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी उगाही की बात से इनकार कर रहे है।
कन्नौज
सदर कोतवाली स्थित पुलिस अधीक्षक आवास के पास पुलिस लाइन परिसर में कन्नौज
व मैनपुरी की पुलिस के बीच में जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इस संघर्ष में दो
पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अन्य व्यक्ति का भी हाथ टूट गया। इस खूनी
संघर्ष के पीछे डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन की बात सामने आयी। मामला विभाग से
जुड़े होने के कारण पुलिसकर्मियों के घायल होने की बात भी छुपा रही है। तीन
फरवरी को गलत नम्बर प्लेट लगाकर धान भरे ट्रकों को गायब कर दिया था। इस
मामले में इन बदमाशो में से एक नाम इटावा के किशनी निवासी कल्लू का आया।
जिसके नम्बर से धान खरीदने वाले आढत के बाहर बातचीत भी हुई थी। कल्लू को
सर्विलांस टीम ने धरदबोचा और उसे कन्नौज पुलिस लाइन ले आई। जब कल्लू के
परिजनों ने कन्नौज पुलिस से सम्पर्क किया तो सर्विलांस टीम ने उसको छोड़ने
के लिए डेढ लाख रूपए की डिमांड कर दी। ऐसे में कल्लू के भाई ने इटावा पुलिस
को सूचना दी और उनके साथ रूपए लेकर इटावा पुलिस का एक दरोगा और सिपाही
कन्नौज आ गए और यहां पुलिस लाइन के पास ही कन्नौज सर्विलांस टीम के सादा
कपडों में सिपाहियों से बातचीत करने लगे। दौरान यहां लेनदेन की बात को
लेकर दोनो पुलिस टीमों के बीच मारपीट हो गई। जिस कारण चार लोग राहुल
त्यागी, सुधीर, दीपक और बिंदू बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के
लिए जिला अस्पताल में गुपचुप तरीके से भर्ती कराया गया। उधर मामले को लेकर
पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि कन्नौज सर्विलांस टीम पर हमला
कर दिया था। जिनमें से सात लोगों को अरेस्ट किया गया है। मामले की रिपोर्ट
सदर कोतवाली में दर्ज कराई गई है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।