मीडिया डेस्क
बहराइच में भाजपा नेता व अधिवक्ता रामसुंदर चौधरी को हमलावरों ने दिनदहाड़े पीछा कर गोली मार दी। घटना से हड़कंप मच गया। भाजपा नेता को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।वारदात देहात कोतवाली अंतर्गत बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर कटी तिराहे पर हुई।फायरिंग के दौरान भाजपा नेता की कार पर भी गोलियां लगीं।रामसुंदर चौधरी लोकसभा चुनाव के लिए श्रवास्ती व बलरापुर के लोकसभा प्रभारी भी बनाए गए हैं। वह दो बार बहराइच के भाजपा जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं।घटना पर जिले के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि रामसुंदर चौधरी बहराइच के रहने वाले हैं। जो कि बुधवार सुबह इकौना जाने के लिए निकले थे। वह सपना फ्लोर मिल पर रुके तो पीछे से हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। एक गोली उनकी पीठ को छूकर निकल गई। वह अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टरों का कहना है कि वह खतरे से बाहर हैं। वहीं, दूसरी गोली कार के शीशे पर लगी। पुलिस अधीक्षक ने बताया टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।