कानपुर - अवैध असलहों की फैक्ट्री का पर्दाफाश. दो धरे गए - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 22 March 2019

कानपुर - अवैध असलहों की फैक्ट्री का पर्दाफाश. दो धरे गए


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

एसएसपी की स्वाट टीम और नवाबगंज पुलिस ने अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कामयाबी हासिल की है बताया जा रहा है मुखबिर द्वारा नवाबगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध असलहों की तस्करी करने वाला गिरोह काफी समय से सक्रीय है और इस गोरखधंधे को काफी समय से अंजाम देने में जुटा हुआ था और तड़के सुबह यह गिरोह अवैध असलहों और उपकरणों के साथ गंगा बैराज पर शुक्लागंज जाने के लिए खड़े हुए है मौका पाते ही पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर दो गैंग के दो शातिर तस्करों को असलहों के साथ दबोच लिया पकड़े गए दोनों अभियुक्त चंद्रभान शाक्य और अमित मिश्रा  जिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया कि काफी समय से यह अवैध असलहों का काम कर रहे है और शुक्लागंज पर एक किराए के मकान में इसका कारखाना है जहां से अवैध असलहों का निर्माण कर दूसरे जनपदों में जाकर तस्करी करते थे


सीओ स्वरूप नगर अजीत सिंह का कहना है कि पिछले काफी समय से शहर में अवैध असलहों की तस्करों की सूचना मिल रही थी जिन्हें तड़के पुलिस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया इनलोगों के पास से 11 तमंचे 315 बोर ,1 तमंचा 32 बोर, अधबनी बैरल बंदूक,25 कारतूस 315 समेत असलहे बनाने के उपकरण बरामद किए है इनसे पूछताछ कर गिरोह के और लोगों के बारे में जानकारी की जा रही फिलहाल इन पर कार्यवाई करते हुए जेल भेजा जा रहा है

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।