कानपुर - पानी की अहमियत को समझें न करें वेस्ट - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 22 March 2019

कानपुर - पानी की अहमियत को समझें न करें वेस्ट

 


ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता

व्यर्थ करोगे जल तो तरसोगे तुम कल यह पंक्ति सिर्फ एक पंक्ति नहीं बल्कि वह सच्चाई है जिससे आज हमारा मुंह मोड़ना आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक  साबित हो सकता है. आज विश्व के कई देश जल की गंभीर संकट से गुजर रहे हैं. आज जब पूरी दुनिया में विश्व जल दिवस के रूप में मना रही है तो ऐसे में पानी की अहमियत और उसकी जरूरत को समझाने के लिए एसएन सेन इंटर कालेज की एनसीसी कैडेट्स छात्राओं द्वारा एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया इस नाटक के माध्यम से यह दर्शाया गया है कि पानी को वेस्ट न करें न ही ऐसे कहीं फेंके और प्यासे को पानी पिलाये जिससे पानी की बचत हो और लोग उसका प्रयोग ठीक ढंग से कर सकें जिसको लेकर लोगों को जागरूक किया गया है इस दौरान एनसीसी कैडेटों ने रैली निकाली और पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य रूप से उपस्थित प्रधानाचार्य पुष्पा त्रिपाठी, कर्नल एस के गुप्ता, कैप्टन इंदु मिश्रा, सूबेदार पीएम भाई, थर्ड ऑफिसर नीतू आदि लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।