रिपोर्ट - विशाल सिंह
निजी अस्पतालों के
सिंडिकेट मरीजो की जान पर भारी पड़ रहा है।इलाज करवाना मरीज को महंगा
पड़ रहा है जिसकी कीमत मरीजो को जान देकर चुकानी पड़ रही है ऐसा ही एक मामला उन्नाव
जनपद के सामने आया है जहां डॉक्टरों ने एक महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन
किया और बाद में सिर्फ इंजेक्शन ने महिला से उसकी जिंदगी छीन ली |मृतक महिला
के परिजन डाक्टरों पर उसे मारने का अरोप लगा रहे है आपको बता दें कि कोतवाली उन्नाव के पीडी
नगर क्षेत्र स्थित अजंता हॉस्पिटल में महिला मरीज की मौत के बाद बवाल शुरू
हो गया। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल में उनके मरीज को गलत इंजेक्शन
लगाया गया जिसके बाद उसकी तबियत बिगड़ी और थोड़ी देर में ही तड़प तड़प कर मौत
हो गयी। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाराज परिजनों को समझा बुझा
कर शांत किया है। मौका देख अस्पताल के डॉक्टर और सभी कर्मी अस्पताल से
गायब हुए गायब।वही मृतका के पति ने बताया कि हमारी पत्नी का बच्चेदानी का
हुआ था ऑपरेशन ।ऑपरेशन होने के बाद जब मेरी पत्नी आई तो तेज दर्द हो रहा था
तो डॉक्टर बोले अभी बच्चे दानी निकली है तो दर्द होगा ।और फिर अभी कोई
सुई लगाई जिसके बाद मेरी औरत मर गई गलत इंजेक्शन लगा है तभी तो मरा है
और उसके बाद पूरा स्टाफ भाग गया और इसमें तीन ही लोग है नर्स,डॉक्टर,और कंपाउडर और कोई नही ।वही
सीएमओ उन्नाव ने बताया कि अभी मामला मेरे संज्ञानमे आया हैं और नोडल अफसर को जांच के लिए निर्देशित कर दिया जांच मिलते ही उचित कार्यवाही की जाएगी।
हमारी औरत का ऑपरेशन हुआ था बच्चेदानी का ये कल 12 बजे हुआ था 12 बजे ऑपरेशन के लिए ले गए और 1 बजे निकाल दिया वहां से दर्द भीषण हो रहा था बोले अभी बच्चेदानी निकली है अभी दर्द होगा तो हमने सोचा चलो थोड़ा बर्दास्त करो ये बोला बर्दास्त करेंगे मतलब उनका बच्चेदानी का ऑपरेशन हो गया फिर भी फिर भी दर्द हो रहा अभी तक दर्द हो रहा था अभी पता नही कौन सी सुई लगाया एक दम लगाया पेसेंट चिल्लाने लगा हाय डॉक्टर साहब मार डालोगे।फिर लगा दिया और आंखे फाड़ दिया मुह फैला दिया मार डाला मेरी औरत को डॉक्टर साहब ने ।ये जानते की जब गलत इंजेक्शन लगाया तभी तो तुरंत मरा और दवा लगाया तब नही मारा यही सुई लगाया तुरंत मर जाएगी पूरा डॉक्टर स्टाफ भाग गया ।एक नर्स एक कंपाउंडर,एक डॉक्टर तीन है इसमें ज्यादा लोग नही है ।
अभी मेरी जानकारी में ये मामला आया है ।मैन नोडल अफसर को जांच के लिए निर्देश किया है ।और जैसे ही जांच मिलेगी उस पर उचित कार्यवाही की जाएगी । नही जब भी कही कोई बात संज्ञान में आई
है हमने कार्यवाही कराई है ऐक्शन लिया जाता है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।