लंभुआ/ सुलतानपुर - ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कोतवाली का किया घेराव - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 14 March 2019

लंभुआ/ सुलतानपुर - ग्रामीणों ने सड़क जाम कर कोतवाली का किया घेराव

 

 रिपोर्ट - रीतू श्रीवास्तव

 पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने लखनऊ वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर कोतवाली का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कोतवाल द्वारा दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ।लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के बूधापुर निवासी होरीलाल अग्रहरी के पुत्र जगदीश अग्रहरी तथा गांव के ही दलित भागीरथी के बीच मंगलवार की देर शाम विवाद हो गया था। अग्रहरी पक्ष का आरोप है की पुलिस मंगलवार की पूरी रात और बुधवार को पूरा दिन उसके पक्ष के दो लोगों को कोतवाली में बैठाए रखी, जबकि दूसरे पक्ष के लोगों को रात में ही छोड़ दिया। इसी बात को लेकर बुधवार की शाम अग्रहरी पक्ष के काफी संख्या में पुरुष एवं महिलाएं कोतवाली के सामने सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे और कोतवाली का घेराव किए। कोतवाल श्याम सुंदर पांडे द्वारा दूसरे पक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ। कोतवाल ने कहा कि दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जाएगी। पुलिस ने बुधवार की देर शाम अग्रहरी पक्ष के भी दोनों लोगों को छोड़ दिया।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।