महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
भारत के मन की बात से बुनकरों के मन की बात को भदोही के संसारापुर गांव में
भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने जोड़ा।
भारत के मन की बात मोदी के साथ अभियान राष्ट्र के भविष्य की रूपरेखा तैयार
करने वाला अब तक का सबसे बड़ा प्रयास है। यह अभियान अगले पांच वर्षों के
एजेंण्डे को तैयार करने और लोगों की उम्मीदों और सुझावों को एकत्रित करने
का एक प्रयास है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त ने बुनकरों
के मन की बात से भारत के मन की बात को जोड़ते हुए कहा कि भदोही जिला कालीन
उद्योग के लिए विश्व विख्यात है। भदोही जनपद में बिहार, बंगाल, नेपाल आदि
जगहों से बुनकर आते रहे है। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से बुनकरों को 50
हजार से 5 लाख रूपये तक के कर्ज का प्रावधान है। जो व्यवायिक क्षेत्र में
उनकी मदद कर रहे है। सरकार ने बुनकरों के लिए कई कलस्टर भी प्रारम्भ किये
है जो बुनकरों को विश्व स्तर की गुणवत्ता और व्यापक बाजार उपलब्ध करा रहे
है। मोदी सरकार ने राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस मनाने का ऐलान किया है जो मोदी
सरकार द्वारा बुनकरों के प्रति सम्मान को प्रकट करता है। गरीबी से लड़ाई का
मुख्य हथियार हस्तकरघा है। सरकार ने आधुनिक हस्तकरघे बुनकरों तक पहुंचाने
का काम किया है।
मोदी सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 3 हजार
रूपये पेंशन देने का प्रावधान किया गया है, इसमें बुनकर भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के जन-जन के मन की बात से भारत नव
निर्माण का संकल्प लिया है। देश में यह पहली बार हो रहा है जब देश की दिशा
देश की जनता तय कर रही है। भारत के मन की बात मोदी जी के साथ अभियान के
दौरान देश की जनता देश का एजेण्डा तय कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी का
संकल्प पत्र बनेगा और इसी संकल्प पत्र के संकल्प के साथ भाजपा चुनाव में
जाकर आगामी पांच वर्षो के लिए जनादेश प्राप्त करेगी। हर वर्ग के विचारों को
अंगीकार किए बिना भारत के मन की बात बेमानी है। इसीलिए संकल्प पत्र को
बनाने से पहले भाजपा युवाओं, महिलाओं, सैनिकों, व्यापारियो आदि के बीच
पहंुचकर उनके मन की बात को भारत के मन की बात से जोड़ रही है। भारत के मन की
बात अभियान से जुड़ने के लिए 6357171717 पर मिस्डकाल करके बड़ी संख्या में
लोग जुड़ रहे है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।