महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
कांग्रेस पार्टी की
नीतियों एवं कार्यक्रमों से प्रभावित होकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल
गांधी कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी एवं श्री
ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के प्रति आस्था एवं विश्वास व्यक्त करते हुए आज
यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष श्री राजबब्बर
जी सांसद के समक्ष सीतापुर की बसपा से सांसद रहीं श्रीमती कैसर जहां तथा
बसपा के लहरपुर से पूर्व विधायक श्री जसमीर अंसारी, श्री अफजाल हुसैन
अंसारी आदि हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने बसपा छोड़कर कांग्रेस
पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने के पहले पूर्व सांसद
श्रीमती कैसर जहां एवं पूर्व विधायक श्री जसमीर अंसारी ने कांग्रेस महासचिव
श्रीमती प्रियंका गांधी जी से नई दिल्ली में आर्शीवाद प्राप्त किया और
कांग्रेस पार्टी को उ0प्र0 में अपनी पूरी ताकत के साथ मजबूत बनाने का
संकल्प लिया। प्रदेश
कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि उक्त लोगों के
अतिरिक्त लखनऊ के निवासी सीआरपीएफ के पूर्व आई.जी. रिटायर्ड आईपीएस श्री
आफताब अहमद खान, चैम्बर आफ कामर्स के वाइस चेयरमैन श्री सुरेन्द्र कुमार
एवं मो0 फारूख खान एडवोकेट ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस
मौके पर सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से सीतापुर के पूर्व
सांसद एवं पूर्व विधायक के अलावा पूर्व बसपा प्रत्याशी श्री अशफाक खां,
जिला पंचायत सदस्य श्री शाकिर, सभासद श्री रिजवान, श्री अब्दुल खालिद, श्री
नौशाद खां के अलावा लहरपुर नगरपालिका से सभासदगण सर्वश्री अब्दुल मतीन
राणा, अब्दुल मोबीन, मो0 अब्दुल फारूख, नसीर खां, मुन्नी देवी, राजू खां,
इसरार, सुहैल खां, दिलीप जोशी, राजकुमार, सुशील मिश्रा, रऊफ, वसीम अंसारी,
रिजवान खां, सईद अहमद, इस्लामुद्दीन, सौरभ पुरी, अयाज खां, शाबान,
प्रेमकान्ती एवं शमशाद आदि सभासदगणों ने भी नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती
कैसर जहां के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।इस
मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी ने लोगों को कांग्रेस
परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा
समाज के दलित, शोषित, वंचित, पीड़ित समाज की लड़ाई लड़ती रही है और आने वाले
दिनों में 2019 के चुनाव में केन्द्र की मौजूदा सरकार ने जो देश के युवाओं,
किसानों के साथ विश्वासघात किया है उस लड़ाई को न केवल मजबूती से लड़ेगी
अपितु जीतेगी और आप लोगों और जनता के समर्थन से दिल्ली में कंाग्रेस
अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में एक ऐसी सरकार का गठन किया
जायेगा जिसमें युवाओं, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों के हितों को
सुनिश्चित किया जा सके और एक ऐसे समाज का निर्माण किया जा सके जिसमें समाज
का हर तबका अपने आपको सम्मानित एवं गौरवान्वित महसूस कर सके जहां प्यार और
भाईचारा हो और आपसी समन्वय हो जिसके लिए कांग्रेस जानी जाती है। आप लोग
कांग्रेस को मजबूत करिये देश के लोकतंत्र को मजबूत करिये।इस
मौके पर प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजबब्बर जी के अलावा
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष-प्रशासन डाॅ0 आर0पी0 त्रिपाठी, पूर्व विधायक
श्री सतीश अजमानी, श्रीमती अनुसुइया शर्मा, पूर्व आईएएस श्री अनीस अंसारी,
श्री हनुमान त्रिपाठी, श्री राजीव बख्शी, श्री शिव पाण्डेय, श्री पीयूष
मिश्रा, श्री पंकज तिवारी, श्री बृजेन्द्र कुमार सिंह, डा0 उमाशंकर
पाण्डेय, श्री यशवन्त सिंह, श्री अमित गुरू, श्रीमती रफत फातिमा, श्री
विश्वविजय सिंह आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।