रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी
पुलिस ने अंतरराज्यीय ट्रैक्टर चोर गिरोह के चार सदस्यों को
गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 30 लाख कीमत के छह ट्रैक्टर बरामद किए हैं।
गिरोह चोरी के बाद ट्रैक्टर के फर्जी कागजात तैयार कर इन्हें यूपी, एमपी और
बिहार में बेचते थे। एसपी ने गिरोह को पकड़ने वाली टीम को 20 हजार रुपये
इनाम देने की घोषणा की है।जनपद कन्नौज की छिबरामऊ कोतवाली
क्षेत्र के फर्रुखाबाद चौराहे पर सर्विलांस, स्वाट टीम और छिबरामऊ कोतवाली
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दो ट्रैक्टरों पर जा रहे चार
लोगों को पकड़ा। इनसे पूछताछ के बाद पता चला कि यह ट्रैक्टर चोरी के हैं।
इन्हें बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पकड़े गए अभियुक्तों की निशानदेही
पर पुलिस ने छिबरामऊ के ग्राम टड़ा में आदित्य उर्फ लालू के हाते में छापा
मारा। यहां से चार और ट्रैक्टर बरामद किए।
एसपी ने
कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि ट्रैक्टर चोरी करने वाला गिरोह यूपी के
साथ ही मध्य प्रदेश और बिहार तक सक्रिय था। एक प्रदेश से ट्रैक्टर चोरी
करने के बाद यह लोग फर्जी कागजात तैयार करते थे। उसे दूसरी जगह बेच देते
थे। अभी तक गिरोह ने करीब 30 ट्रैक्टरों को चोरी करने की बात कबूली है।
पुलिस के हाथ लगे ट्रैक्टरों में से एक बनारस और एक एमपी के शिवपुरी से
चोरी करने की बात भी चोरों ने कबूल की। एसपी ने पुलिस टीम को बीस हजार का
इनाम देने की घोषणा की है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।