कैलाश सिंह विकास ब्यूरो
सोनार समाज विकास एसोसिएशन की बैठक सम्पन्न हुयी l जिसमें मुख्य अतिथि
सोनार समाज विकास एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार रहे तथा अध्यक्षता
ऊर्जांचल सोनार समाज के अध्यक्ष विमल चंद सोनी ने किया, ईस मौके पर जनपद
सोनभद्र मे सोनार समाज को संघटित करने एवं आगामी 27 मार्च को शक्तिनगर
चिल्काझिल पार्क मे होने वाले होली मिलन के संबंध मे विचार विमर्श हुआ l
ईस मौके पर जिलासरंक्षक डी एन सोनी ने सोनभद्र जिले के संघटन को मजबूत
करने हेतू नयी जिला कमेटी घोषित करने की मांग प्रदेश अध्यक्ष से किया जिस
पर प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी ने सोनभद्र जिला कमेटी को तत्काल भंग
करके नयी जिला कमेटी के कुछ पदाधिकारियों की घोषणा किया जिसमें जिला
सरंक्षक डी एन सोनी, जिला प्रभारी जइन्द्र प्रसाद सोनी, जिलाध्यक्ष
विमलचंद सोनी, जिला उपाध्यक्ष कामता प्रसाद सोनी, दीना सोनी, हरिओम सेठ एड ,
जिला सचिव मनोज सोनी, सदानन्द सोनी, जिला सलाहकार उमाशंकर सोनी, भईया लाल
सोनी, जिला संघटन मंत्री हीरालाल सोनी को घोषित किया और नयी कमेटी का शपथ
ग्रहण समारोह आगामी 27 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह मे किया जायेगा
l जिसके मुख्य अतिथि सोनार समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी के साथ
वाराणसी, बलिया, लखनऊ से कई विशिष्ट अतिथि होंगे ईस मौके पर सोनार
समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार सोनी, जिला सरंक्षक डी एन सोनी, जिला
प्रभारी जइन्द्र प्रसाद सोनी, जिला अध्यक्ष विमलचंद सोनी, जिला उपाध्यक्ष
कामता सोनी, जिला सचिव मनोज सोनी, सदानन्द सोनी, जिला संघटन मंत्री हीरालाल
सोनी आदि मौजूद रहे l
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।