महेन्द्र मिश्रा ब्यूरो
अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राय ने
कहा कि प्रदेश सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है केवल अपने भाषणों
में किसानों की हितैषी होने का दिखावा करना ही इसकी नीयत है। किसानों की
खाद और बीज की उपलब्धता आसानी से नहीं हो रही है। सहकारी समितियिं के
गोदामों पर ताले पडे़ हैं जबकि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में भरपूर स्टॉक
होने का दावा कर रही है। किसान केवल सरकार की घपले और घोटालेबाजी की मार
झेल रहा है। श्री राय ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का
बिजली का बिल बेतहाशा बढाकर सिचाई की कीमत तीन गुना कर दी है। खाद और बीज
भी मंहगे दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं यूरिया मंहगी हो गयी है तथा यूरिया की
बोरी का वजन भी 50 किलो से घटाकर 45 किलो कर दिया गया है और सरकार केवल
किसानों की आमदनी दुगुना करने की बात अपने भाषणों तक सीमित रखे हुये है।
गन्ना किसानों का भी वर्तमान सत्र प्रारम्भ हो चुका है। जबकि पिछले सत्र का
ही हजारों करोडों रूपया बकाया है जो 14 दिन के अन्दर भुगतान होना चाहिए।
गन्ने की फसल काटकर चीनी मिलों तक पहुंचाना किसान की मजबूरी होती है
क्योंकि उसे रबी की बुवाई के लिए खेत खाली करना है और सरकार उनके गन्ने का
मूल्य बकाया रखकर मिल मालिकों को संरक्षण देकर ऐश और आराम करने के लिए छोड
देते है। दरअसल यह सरकार किसानों के साथ साथ सभी मोर्चो पर फेल साबित हो
चुकी है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।