फर्रुखाबाद - माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने तक मूल्यांकन का बहिष्कार करने का ऐलान .. - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 9 March 2019

फर्रुखाबाद - माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने तक मूल्यांकन का बहिष्कार करने का ऐलान ..

रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा 

 यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का फर्रुखाबाद जिले के दो केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू होना था | लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने नौ सूत्रीय मांगें पूरी न होने के कारण मूल्यांकन का बहिष्कार कर दिया । इससे अब रिजल्ट में देरी होने की संभावना बढ़ गई है । जिले में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए फतेहगढ़ स्थित राजकीय इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। शुक्रवार को सुबह काॅलेज में अध्यापक मूल्यांकन के लिए पहुंचे | लेकिन उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मांगें पूरी न होने तक मूल्यांकन का बहिष्कार करने का ऐलान कर दिया | जिसके बाद किसी भी टीचर ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन नहीं किया। 
 



वहीं प्रभात कुमार यादव ने बताया कि 21 जनवरी को शिक्षा निदेशक कार्यालय में विशाल धरना देकर नोटिस दिया था कि फरवरी तक हमारी नौ सूत्रीय मांगो को पूरा करने के लिए वार्ता की जाए, लेकिन सरकार ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। इस कारण मजबूर होकर मूल्यांकन को ठप करना पड़ रहा है। बताते चले कि बोर्ड द्वारा जिले में 15 दिनों में मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर मूल्यांकन केंद्र प्रभारी परेशान हैं। कि इतने कम समय में मूल्यांकन कैसे होगा।  यहां 2 लाख 26 हजार 840 उत्तर पुस्तिकाएं आनी हैं। गुरुवार तक करीब एक लाख उत्तर पुस्तिकाएं आ भी गई,जिन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच कोठार में रखवाया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 88 डीएचई व 859परीक्षक लगाए गए हैं। वहीं इंटर के मूल्यांकन के लिए केआर रस्तोगी इंटर काॅलेज को केंद्र बनाया गया है। इंटर की 1 लाख 25 हजार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन होना है। इसके लिए 42 डीएचई और 440 शिक्षक लगाए गए हैं

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।