कानपुर - ट्रैफिक पुलिस ने जेबकतरों से महिला का पर्स किया बरामद - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 28 March 2019

कानपुर - ट्रैफिक पुलिस ने जेबकतरों से महिला का पर्स किया बरामद


ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता

टाट मील पर ट्रैफिक पुलिस का गुड वर्क उस समय सामने आया जब एक जेबकतरा झकरकटी बस अड्डे से एक महिला विमला निवासी पी रोड अपने बेटे वंश के साथ बस अड्डे पर खड़ी हुई वह मौका देख कर जेब कतरा पर्स लेकर रफू चक्कर हो गया। पीड़ित महिला विमला और उसका बेटा वंश चोर चोर कहकर चिल्लाने लगे। लेकिन जेबकतरा बस अड्डे से भाग निकला टाटमील चौराहा से भाग रहा था। टाटमील चौराहे पर टीएसआई दिनेश त्रिपाठी वाहन चेकिंग कर रहे थे। टीएसआई दिनेश त्रिपाठी जेब कतरे को पर्स लिए भागते हुए देखा तो उसे रुकने के लिए कहा लेकिन जेबकतरा टाटमिल से नए पुल की तरफ भागा तो टीएसआई दिनेश त्रिपाठी जेब कतरे के पीछे भागे जेबकतरा तो भीड़ में मौका देख कर भाग निकला लेकिन पीड़ित महिला विमला का पर्स बरामद कर लिया। उधर महिला ने थाना पुलिस रेल बाजार को सूचना दी

थाना रेल बाजार की पुलिस मौके पर जब तक पहुंची तब तक टीएसआई दिनेश त्रिपाठी और ट्रैफिक सिपाही अनिल यादव ने पीड़ित महिला विमला से पूछताछ की यह पर्स पीड़ित महिला का है फिर थाना बाजार की मौजूदगी में पीड़ित महिला विमला को उसका पर्स उसको सुपुर्द कर दिया गया। टीएसआई दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि पर्स चेक कर लीजिए। पीड़ित महिला विमला ने पर्स चेक किया। पर्स में उसका मंगलसूत्र और उसके पैसे पुरे थे। पीड़ित महिला ने ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त किया। और महिला अपना पर्स लेकर चली गई।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।