ब्यूरो कानपुर -रवि गुप्ता
राष्ट्रीय विकलांग पार्टी ने दिव्यांग कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी
लगाने का विरोध किया है।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार ने आज
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर चेतावनी दी है कि
दिव्यांग कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी वापस न की गयी तो 9 अप्रैल को
जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना देकर चुनाव ड्यूटी का विरोध किया जाएगा।
वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि दिव्यांग कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी में लगाकर
उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। विभाग के स्तर पर चुनाव ड्यूटी के लिए
दिव्यांग कर्मचारियों का नाम नहीं भेजना चाहिए था। जिला निर्वाचन अधिकारी
यदि दिव्यांग कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी से अलग नहीं करते हैं तो मुख्य
निर्वाचन उत्तर प्रदेश से इसकी शिकायत की जाएगी। आज ज्ञापन देने वालों में
राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार के अलावा अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह,
राहुल कुमार, बंगाली शर्मा,आर के तिवारी, दिनेश यादव आदि मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।