न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ ने
शनिवार को एक के बाद एक कई जनसभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने
अपने आक्रामक तेवर दिखाते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दो टूक
कहा कि आज यह जो बुआ-बबुआ एक हो रहे हैं, देखना 23 मई के बाद बुआ बोलेंगी
“बबुआ गुंडों का सरताज है” और बबुआ बोलेंगे “बुआ भ्रष्टाचार की प्रतिमूर्ति
हैं”। चुनाव परिणाम के बाद यह आपस में भिड़ेंगे। उन्होंने आगे कहा कि
प्रदेश की पुलिस भी तैयार है, यह गुंडागर्दी अब नहीं चलेगी।मौलाना मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित किये जाने के मुद्दे पर
योगी जी ने विपक्ष पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि शान्ति के पक्ष पर
दुनिया के देश प्रफुल्लित हैं। लेकिन भारत में कांग्रेस, सपा-बसपा के
खेमें में संन्नाटा क्यों हैं, आप यह समझ ही सकते हैं। प्रियंका वाड्रा गांधी के एक वायरल वीडियो का जिक्र करते हुए योगी जी ने
कहा कि मैने वीडियो में देखा, प्रियंका बच्चों को क्या सिखा रहीं थीं।
प्रियंका के संस्कार देख कर मुझे कष्ट होता है कि वह छोटे बच्चों को गाली
सीखा रही हैं। कांग्रेस अपने कुसंस्कार देश के बच्चों को न दे। उन्होंने
प्रियंका के एक और वायरल वीडियो पर तंज कसते हुए कहा कि मैंने एक और वीडियो
देखा जिसमें कांग्रेस की शहजादी जहरीले सापों से खेल रही थीं। 55 वर्षों
में कांग्रेस ने इस देश को आंतकवाद, नक्सलवाद, अलगाववाद जैसे कई जहरीले
सांप ही दिए हैं। 55 वर्षों से यह जहरीले सांप देश को डसते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नहीं सुधर सकती, अब इसको देश की जनता सुधारेगी। योगी जी ने विपक्ष पर सवाल पूछते हुए कहा कि सपा और कांग्रेस ने आतंकवाद को
वोट बैंक के साथ जोड़ने का काम क्यों किया? इनकी मंशा स्पष्ट है। इन्हें
देश की सुरक्षा से कोई मतलब नहीं, इन्हें बस अपने वोट बैंक की चिंता है। यह
लोग केवल वोट बैंक के लिए देश की सुरक्षा के साथ विश्वासघात कर रहे हैं।
उन्होंने पूछा कि जिस प्रकार मोदी जी ने पुलवामा का मुंहतोड़ जवाब दिया है,
क्या राहुल गांधी में ऐसी कार्रवाई करने की क्षमता है?? योगी जी ने कहा कि राहुल गांधी अमेठी में चुनाव हार रहे हैं और अपनी
नाकामयाबी को छुपाने के लिए अब केरल चले गए हैं। वहां चांद-सितारे वाले
झंडे को ओढ़ कर घूम रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए दो
टूक कहा कि राहुल गांधी रोज एक झूठ बोलते हैं और सुप्रीम कोर्ट में जाकर
माफी मांग लेते हैं, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं, यह भाई-बहन किस-किस से कब
तक माफी मांगेगे? योगी जी ने कहा कि हमसे पूछा गया कि भाजपा राष्ट्रवाद की बात क्यों करती
है, जवाब में हमने कहा कि हमारे लिए राष्ट्रवाद का मतलब गरीब को मकान,
शौचालय, विद्युत् कनेक्शन, रसोई गैस और भारत की 120 करोड़ जनता को सुरक्षा
देना है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।