न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने आज श्रावस्ती और महराजगंज लोकसभा
सीट के प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभायें की। उन्होंने कहा कि मोदी जी की
वजह से ही आज मसूद अजहर पर वैश्विक आतंकवादी का ठप्पा लगा है। चीन को भी
आखिरकार अपने पैर पीछे खींचने पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप आतंकवाद से
लेकर देश की बेहतर सुरक्षा चाहते हैं, तो एक बार फिर से मोदी सरकार को
लाइए। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने सपा, बसपा और कांग्रेस का काम देखा।
हमारे काम को भी आपने देखा है, यह तो अभी पिक्चर थी। दोबारा हम चुनाव जीतकर
आएंगे तो देश को उन्नति के रास्ते पर ले जाने का काम और तेजी से किया
जाएगा। कांग्रेस, बसपा और सपा पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक देश
में गरीबी रहेगी, तब तक उनकी पार्टी रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा को
मालूम है जब तक प्रदेश में गरीबी रहेगी और जातीय समीकरण रहेगा, तब तक इनकी
दुकान चलती रहेगी। यह जानते हैं कि अगर देश से गरीबी और जातिवाद खत्म हो
जाएगा, तो इनकी दुकान पर ताला लग जाएगा, इसलिए इन विरोधियों में खलबली मची
हुई है। उन्होंने कहा कि यह विरोधी गांव-गांव जाकर किसानों और गरीबों को
जातिवाद के नाम पर भड़का रहे हैं। वहीं कांग्रेस के पास अब फोटो खिंचाने
वाले नेताओं के अलावा कोई और नहीं बचा है। इसलिए कांग्रेस को वोट देकर अपना
वोट बर्बाद मत कीजिएगा। उन्होंने जनता से अपील की आप लोगों को अब डरने की
जरूरत नहीं है। इस बार पूरे देश में मोदी फैक्टर भारी पड़ रहा है। उन्होंने
कहा कि हमारी सरकार हर गरीब को बिजली-पानी, सड़क और घर देने के लिये है
प्रतिबद्ध। आज प्रदेश में हर गरीब, मजदूर, महिला, किसान, नौजवान के पसीने
और श्रम का सम्मान मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने इस बार भी
यही संकल्प अपने इलेक्शन मेनिफेस्टो में फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा
कि इस बार सरकार आते ही इस पर काम किया जाएगा। 2022 तक हर गरीब को पक्की छत
देने के लिए मोदी जी संकल्पित है और इस तरफ काम भी चल रहा है। केशव प्रसाद
मौर्य ने कहा कि इस बार जीतने के बाद कोई हमेशा के लिए इटली, तो कोई सेफैई
तो कोई नोएडा चला जाएगा। यह लोकसभा चुनाव देश को 100 साल आगे ले जाने वाला
चुनाव है।
राहुल गांधी पर तंज कसते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि वह देश का प्रधानमंत्री
बनने के लिए भले ही ख्वाब देख रहे हो लेकिन उनके राजयोग में विपक्ष का
नेता भी नहीं लिखा है। उन्होंने कहा कि संसद में विपक्ष का नेता भी होने के
लिए 54 संसद होने चाहिए, लेकिन इस बार भी कांग्रेस के इससे भी कम सांसद आ
रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राहुल गांधी अमेठी से हार रहे हैं और उनकी
मां सोनिया गांधी रायबरेली से हार रही है। देश के अन्य सांसदों की बात तो
बहुत दूर की है।मोदी सरकार ने देश के सारे किसानों के लिए ऐसी सुविधा उपलब्ध कराई है कि अब
किसानों को कर्ज लेने की जरुरत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज देश का 13
करोड़ किसान खुश है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश के किसानों को हर चार
महीने पर 2-2 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। यह ऐसी व्यवस्था है कि देश के
किसानों को खेती करने के लिए कर्ज के रूप में रुपया लेने की जरूरत नहीं
हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लगातार किसानों के हित में काम कर रही है।
मोदी सरकार देश की जनता को रुपये देने के साथ ही साथ और भी काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अब 60 साल से अधिक उम्र वाले किसानों को हर
महीने पेंशन भी देने जा रही है। सरकार इतना ही नहीं बल्कि अब दोबारा सत्ता
में आते ही किसान क्रेडिट कार्ड से 1 लाख रुपये से कम लोन लेने वाले
किसानों को भी पांच साल तक ब्याज की छूट देने जा रही है।उन्होंने कहा कि देश की जनता सब समझ रही है कि देश को मजबूत पीएम चाहिए न
कि मजबूर पीएम। उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में यूपी से ही 73 सीटें
जीताकर देश को मजबूत पीएम देने का काम किया। यही नहीं पूरे देश से अच्छा
समर्थन मिला। हम 282 सीटें जीतकर संसद में आएं और मजबूत सरकार बनाई। यही
नहीं जनता ने 2017 में भी 325 के साथ हमें यूपी में जीताया। आज प्रदेश में
भी मजबूत सरकार चल रही है। उन्होंने कहा जो महज 78 सीटों पर चुनाव लड़ रहे
हैं वह भी देश में सत्ता पर काबिज पर होने का ख्वाब देख रहे हैं। ऐसे लोग
को अब प्रदेश की जनता नहीं जीताने वाली है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।