न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर
भाजपा की प्रदेश इकाई ने कोटिशरू बधाई दी है। मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश
की विशिष्ट भागीदारी के लिए भी संगठन ने उनको धन्यवाद दिया है। भाजपा की
ऐतिहासिक जीत के शिल्पी यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष भी अमित शाह जी को
कैबिनेट मंत्री बनने पर भी बधाई दी है। राजनाथ सिंह, स्मृति
इरानी और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय जी को भी कैबिनेट मंत्री बनने
पर उन्हें ढेर सारी बधाई प्रेषित की है। संतोष गंगवार, यूपी से
राज्यसभा सदस्य हरदीप सिंह पुरी को स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए जाने
और जनरल वीके सिंह, संजीव बालियान और साध्वी निरंजन
ज्योति को भी राज्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हे बधाई दी है।पीएम नरेंद्र मोदी जी ने शपथ ग्रहण के साथ ही इतिहास रचने और भाजपा के
करोड़ों कार्यकर्ताओं व जनाकांक्षाओं को नई दिशा देने का कार्य किया है।
इसको लेकर पार्टी कार्यालय सहित पूरे प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने जश्न
मनाया। मिठाईंया बांटी। उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा के जातीय गठबंधन को ध्वस्त करने की संगठन की
रणनीति के अगुआ श्री महेंद्र नाथ पांडेय को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर भी
विशेष प्रसन्नता व्यक्त की गई। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज माननीय नरेंद्र
मोदी जी के द्वारा दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेते ही पार्टी
कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी पार्टी कार्यकर्ताओं ने माननीय
नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में शपथ लेने वाले मंत्रियों को भी बधाई देते
हुए आज शाम पार्टी मुख्यालय पर आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी और मोदी जी के
पुनः प्रधानमंत्री की शपथ लेने पर हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, प्रदेश मीडिया
पैनलिस्ट नरेन्द्र सिंह राणा, मीडिया सह सम्पर्क प्रमुख नवीन श्रीवास्तव,
अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय सह प्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी,
क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र दिनेश तिवारी, मान सिंह, जगत नारायण दुबे
आदि कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय पर आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की
प्रधानमंत्री पद पर दोबारा शपथ लेने पर आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर
की। माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आज दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ
लेने और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित भाई शाह, श्री राजनाथ सिंह,
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 महेंद्र नाथ पांडेय तथा स्मृति ईरानी सहित
मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश से प्रतिनिधित्व करने वाले मंत्रियों मुख्तार
अब्बास नकवी, संतोष गंगवार, हरदीप सिंह पुरी, जनरल बीके सिंह, साध्वी
निरंजन ज्योति, संजीव बालियान को पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील
बंसल जी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा.
राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता
कर्दम, प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल
विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप
गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी, देवेन्द्र सिंह
चैधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार
कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह,
संजय राय, वाई.पी सिंह, प्रदेश प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, शलभ मणि
त्रिपाठी, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला,
हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश
मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ.
तरूणकान्त त्रिपाठी, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे,
मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा,
मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, अशोक तिवारी ने भी प्रधानमंत्री पद पर
दोबारा शपथ लेने पर खुशी जाहिर की और शुभकामनाएं दी।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।