कांग्रेस ने किया ट्वीट, कहा- मोदी सरकार के साथ काम करने को हैं तैयार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Friday, 31 May 2019

कांग्रेस ने किया ट्वीट, कहा- मोदी सरकार के साथ काम करने को हैं तैयार




न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ 

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को अपने कैबिनेट के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस मौके पर प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री को उनकी दूसरी पारी के लिए बधाई दी। बधाई देते हुए कांग्रेस ने ट्वीट में लिखा कि वह भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास में नई सरकार के साथ काम करने को तैयार हैं।नई सरकार के शपथ ग्रहण के दौरान कांग्रेस ने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नए कैबिनेट मंत्रियों को बधाई।  हम उन्हें शुभकामनाएं देते हैं और भारत और उसके नागरिकों की प्रगति और विकास के लिए साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं।' प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने हिस्सा लिया था।2019 के लोकसभा चुनावों के बाद लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है जब कांग्रेस को नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए जरूरी 55 सीटें तक नहीं मिल पाई हैं। इस लोकसभा चुनाव के दौरान उसके केवल 52 सांसद ही चुने गए हैं। जबकि भाजपा को जनता ने 303 सीटों पर प्रचंड जीत दिलाई है। पिछली बार कांग्रेस को केवल 44 लोकसभा सीटों से संतोष करना पड़ा था।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।