ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
थाना बिल्हौर क्षेत्र में उस सयम अफरा तफरी फैल गयी जब एक
तेज रफ्तार टैम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया। टैम्पो में भरी सवारियों में
चीख-पुकार मच गयी। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और टैम्पो
में भरे यात्रियों को निकालने के प्रयास में जुट गये, वहीं मौके पर पहुंची
पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित निकले घायल यात्रियों को उपचार के
लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार टैम्पो
नियंत्रित होकर मकनपुर मोड के पास पलट गयी, जिससे अंदर बैठे यात्रियों में
चीख पुकार मच गयी। बताया जाता है कि हादसे के समय टैम्पो की रफ्तार बहुत
ही तेज थी और टैम्पो सवारियों से खचाखच भरी हुई थी। घटना के बाद स्थानीय
लोग सवारियों को निकालने में जुट गये वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी लोगो को
सुरक्षित निकालने में लोगों की मदद करती रही। घायल यात्रियों को पुलिस ने
उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि चालक को झपकी
आ जाने के कारण हादसा हुआ। टैम्पो कन्नौज से कानपुर की ओर आ रहा था। दुकान
में घुसा ट्रकइसी प्रकार दूसरी घटना शिवराजपुर में हुई, जहां अनियंत्रित
होकर एक ट्रक दुकान में जा घुसा। बताया जाता है कि ट्रक बिल्हौर से कानपुर
की ओर आ रहा था और जीटीरोड पर तेज रफ्तार के कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया
और हाईवे किनारे बनी गुप्ता बुक स्टाॅल में जा घुसा। हादसे में ट्रक ने
दुकान के बाहर खडी एक बाइक को रौंद दिया और पूरी दुकान क्षतिग्रस्त हो गयी।
गनीमत थी कि सुबह का समय था, जिससे चहल-पहल नही थी वर्ना हादसे में किसी
की जाम भी जा सकती थी। घटना के बाद जीटी रोड पर कई किलोमीटर का जाम लग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।