ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
भीषण
गर्मी में लगातार आग लगने का सिलसिला बढता जा रहा है। कलक्टरंगज थाना
क्षेत्र की मंूगफली वाली गली के रहने वाले बारदाना कारोबारी अनुराग मिश्र व
सत्येंद्र मिश्र के पांच मंजिला घर में शनिवार की सुबह शाॅट सर्किट से आग
लग गयी। जब तक कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर दिया और आग की लपटो
तथा धंुये के बीच मकान के ऊपरी तल पर रह रहे कारोबारी भाइयों का परिवार भी
फंस गया। मूंगफली वाली गली कलक्टरंगज में बारदाना कारोबाी अनुराग मिश्र
अपने भाई सत्येन्द्र मिश्र के साथ अपने पांच मजिला मकान में निवास करते है।
शनिवार की सुबह शाॅट सर्किट के कारण आग लग गयी और उनका परिवार मकान में
ऊपरी तल पर फंस गया। चीख-पुकार सुनकर मौके पर क्षेत्रीय लोग एकत्र हो गये
और तत्काल दमकल विभाग को फोन किया। इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।
कुछ की समय में दमकल टीम ने इमारत के बाहर से सीढी लगाकर परिवार के सदस्यों
केा निकालना शुरू किया और लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद सभी परिजनों को
सकुशल बाहर निकाल लिया।
आग बुझाने के लिए एक दर्जन गाडियों से पानी की
बौछार की गयी, तब आग पर काबू पाया गया। इस दौरान सेना के जवान तथा
एम्बुलेंस को भी बुलाया गया और मौके पर एसएसपी भी रेस्क्यू के दौरान रहे।
लोगों ने बताया कि बारदाना करोबाी भाईयों का परिवार तीसरी तथा चैथी मंजिल
पर रहता है तथा मकान के बेसमेंट में शुक्लागंज निवासी मुस्ताक अहमद की
रस्सी की दुकान है तथा अनुराग की बारदाने की दुकान है। ग्रांउड फ्लोर पर
दवा कारोबारी फरमान इलाही की दुकान व गोदाम है वहीं दूसरे तल पर अनुराग ने
माल रखने के लिए गोदाम भी बना रखा है। शनिवार लगभग छ बजे शाॅट सर्किट के
कारण आग लग गयी और बोरियों के कारण आग तेजी से पकडी गयी। जब धुयें के कारण
उपर की मंजिल पर रहने वालो का दम घुटने लगा तो उन्हे आग लगने की जानकारी
हुई लेकिन आग को देखते हुए किसी की निकलने की हिम्मत नही हो सकी। सूचना पर
लाटूश रोड व फजलगंज फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची और दमकल टीम ने
मकान में सीढी लगाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। व्यापारी की 20 वर्षीय
बेटी अनुष्का धुएं के कारण बेहोश हो गयी थी, जिसे तत्काल उर्सला अस्पताल
भेजा गया जो खतरे से बाहर है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।