कुशीनगर - कप्तानगंज थाना परिसर बना अनोखी शादी का गवाह - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

कुशीनगर - कप्तानगंज थाना परिसर बना अनोखी शादी का गवाह

ब्यूरो गोरखपुर कृपा शंकर चौधरी 

 आज जब कप्तानगंज थाना परिसर में बैदिक मंत्रो का गुलजार हुआ तो सभी लोग आश्चर्य चकित हो गये। औऱ जानने के लिये बेताब हो चले की आखिर थाना परिसर में क्या हो रहा है दरअसल थाना परिसर में एक शादी को संपन्न कराया जा रहा था।दरअसल आप लोगो को बता देना लाजमी होगा की अभिलाषा औऱ सूरज में लगभग तीन साल पूर्ब से एक दूसरे की जीवन संगनि बनने की कसमें वादे चल रहे थे। लेकिन इधर कुछ दिनों से सूरज अपने वादे से अभिलाषा से मुकर रहा था। और उधर उसके प्यार में पागल  अभिलाषा सूरज के साथ ही अपनी जीवन ब्यतीत करने पर अडिग थी।



मामला यह है कि  थाना कप्तानगंज पहुचा ,जागरूक लोगो ने दोनों को समझाने का प्रयास किया। सूरज शादी से इंकार कर रहा था।लड़की पक्ष के लोग भी शादी पर सहमत नही थे। लेकिन प्यार  की पूजा की ब्रत रखी अभिलाषा की आज जीत हुई। स्व बालिस्टर यादव की पुत्री अभिलाषा निवासी महेदा थाना कप्तानगंज जिला कुशीनगर व सूरज यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव निवासी चमुखा महुआ टोला थाना घुघुली जिला महराजगंज एक दूजे को हो गये।  इस शादी की गवाह बनी कप्तानगंज थाना परिसर और खाकी मौके पर बर बधू को आशीर्बाद दिये प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज राहुल कुमार सिंह, उप निरीक्षक भगवान सिह, निरंजन राय, दीनानाथ पांडेय, वही थाना परिसर में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।