लखनऊ में नागरिक एकता पार्टी तथा भाजपा के बीच होगा मुक़ाबला | - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 2 May 2019

लखनऊ में नागरिक एकता पार्टी तथा भाजपा के बीच होगा मुक़ाबला |

 


न्यूज़ डेस्क तहकीकात लखनऊ

लखनऊ लोकसभा से नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान ने  अकबर नगर, फैजाबाद रोड, मौलवीगंज, हुसैनाबाद तथा खदरा आदि मोहल्लों में जनसंपर्क के साथ तीन जनसभाँए की, जिसमें क्षेत्र के व्यापारी नेताओं व छात्रसभा के युवाओं के साथ ही मजदूर दिवस पर कई मजदूर संगठनों के पदाधिकारी जनसंपर्क व जन सभाओं में शामिल हुए और शमीम खान को जहाँ एक तरफ जिताने की अपील की वहीँ दूसरी तरफ नागरिक एकता पार्टी द्वारा लोक समाचार के माध्यम से लखनऊ लोकसभा के कराये गए सर्वे की रिपोर्ट  प्राप्त हुई जिसमें सपा-बसपा गठबंधन तथा कांग्रेस के उम्मीदवारों को लड़ाई से बाहर होने की बात सामने आई है। रिपोर्ट में नागरिक एकता पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से शमीम खान का भाजपा से सीधा मुकाबला होने की संभावना के उल्लेख से नागरिक एकता पार्टी के कार्यकर्ताओं का उत्साह काफी बढ़ चुका है। लखनऊ लोकसभा क्षेत्र में स्थित सभी 110 वार्डो में से प्रत्येक वार्ड से तीन-तीन हजार लोगों से संपर्क करके तैयार की गई इस सर्वे रिपोर्ट को लोक समाचार के सर्वे प्रभारी अकरम हाशमी द्वारा पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव आलोक दुबे को सौंपी गई। इस रिपोर्ट में राजधानी के मुस्लिम, दलित व सर्वसमाज के गरीब व दबे-कुचले लोगों का एकतरफा झुकाव नागरिक एकता पार्टी के पक्ष में होने से भाजपा से सीधा मुकाबला होने की संभावना व्यक्त की गई है, जिससे इस सर्वे रिपोर्ट से गद-गद नागरिक एकता पार्टी के प्रत्याशी शमीम खान ने चुनाव प्रचार को और तेज़ करते हुए  से ताबड़तोड़ जनसभाओं के आयोजन शुरू करने के साथ ही लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक घर तक पार्टी की नीतियों व एजेंडे को पहुँचाने का लक्ष्य 4 मई तक पूर्ण करने का निर्णय लिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक रिटा० आई०ए०एस० राम बहादुर जी ने कहा कि इस सर्वे रिपोर्ट से पार्टी पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं व समर्थकों में भारी जोश है।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।