गोण्डा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्णा पटेल जी के समर्थन - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

गोण्डा-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्णा पटेल जी के समर्थन

रिपोर्ट-राकेश सिंह

01 मई 2019। 59 लोकसभा क्षेत्र गोण्डा से कांग्रेस, अपना दल और जन अधिकार पार्टी की संयुक्त प्रत्याशी  कृष्णा पटेल जी के समर्थन में उतरौला विधानसभा के सराय खास, मनकापुर विधानसभा के बीरेपुर और मेंहनौन विधानसभा के कर्मडीह में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भूपेश  बघेल माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। 


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कृष्णा पटेल जी के समर्थन में आने वाले 06 मई को हाथ के पंजे वाला बटन दबाकर वोट करने की अपील किया  और जनसभा में भाजपा पर तीखे प्रहार किये, और कहा कि केन्द्र में अगली सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। 

इस बार केन्द्र में कांगेस की सरकार ही बनेगी। यूपी में भाजपा ने किसानो के साथ मजाक किया हैं। यूपी में किसी किसान का दस रूपया किसी का पांच रूपया कर्जा माफ हुआ हैं। छत्तीसगढ़ में सरकार बनते ही बीस लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया गया। 

गोण्डा से कांग्रेस प्रत्याशी कृष्णा पटेल ने चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी समस्याओं के लिए संघर्ष और सही दिशा में सामाजिक व आर्थिक विमर्श पैदा करना मेरा मकसद है। साथ ही साथ जो मुद्दे युवाओं के हितों को वर्तमान समय में राष्ट्रीय स्तर  पर प्रभावित कर रहे हैं, उन मुद्दों की समझ पैदा कर युवाओं को उसके लिए तैयार करना भी हमारा लक्ष्य है। 

 

प्रत्याशी कृष्णा पटेल के सर्मथन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए पल्लवी पटेल ने कहा कि वर्तमान समय में भाजपा और आरएसएस के इशारे पर दलितों-पिछड़ों की आरक्षण सहित अन्य लोक कल्याणकारी योजनाओं में लगातार कटौती हो रही है और देश में अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों के प्रति घृणा पैदा करके सांप्रदायिक उन्माद का माहौल बनाकर जनता की समस्याओं से ध्यान भटकाने का प्रयास हो रहे है। भाइयों, बहनों और माताओं आने वाले 06 मई को पंजे का बटन दबाकर अपनी ताकत का एहसास करायें, आपका वोट ही आपका हथियार है। 

इस दौरान नसीम खान एआईसीसी, प्रो0 गंगाराम यादव, आर0बी0 सिंह पटेल, डा0 सीएल पटेल, अशोक पटेल, स्वामीनाथ पटेल, साधना साहू, राजेश पटेल, जिलाध्यक्ष विजय कृष्ण पाण्डेय (कांग्रेस), जगत नारायण मौर्य (जनाधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष)अनन्त राम पटेल,  अलख राम पटेल, राघव राम मिश्रा, विमल वर्मा, गुड़िया वर्मा, रमा कश्यप, सुनीता सिंह, आदि लोगो ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।