लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने मोहनलालगंज में जनसम्पर्क किया - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 1 May 2019

लखनऊ-बसपा प्रत्याशी सी0एल0 वर्मा ने मोहनलालगंज में जनसम्पर्क किया



तहकीकात न्यूज़ डेस्क 

आज  01 मई 2019 को वर्मा ने मोहनलालगंज के ओमेक्स सिटी, मस्तीपुर, गंगागंज और गोसाईगंज में विभिन्न गांवों में बूथ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी लोकसभा चुनावों के संदर्भ में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि बसपा की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें ओमेक्स मेें सिक्ख समाज की मीटिंग में आये हुए सभी बुद्धजीवियों ने समर्थन का वादा कर उत्साह बढ़ाया व कहा कि गठबंधन ही देश को एक रख सकता है,भाजपा की नियत जनविरोधी है। गठबंधन के नेता जनता की समस्याओं  के निदान के लिए हमेशा प्रयासरत रहते है और भाजपा जनता की समस्याओ को नजर अंदाज कर लोगो को गुमराह करने का काम करती है।    


वर्मा ने कहा लुभावने नारे और हसीन सपने दिखाकर भाजपा ने आमजन की तकदीर से खेलने का काम किया है। हम अपनी सरकारो के काम पर वोट मांग रहे है और भाजपा धर्म जाति मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट मांग रही है, अब चुनाव में रिजल्ट आने पर इनको पता चल जाएगा कि देश का असली समर्थक कौन है इस बार जनता से अपील है की सोच समझ कर विकास को ध्यान में रखते हुए अपने मत का सदुपयोग करे और यह भी देखे कि बसपा-सपा गठबंधन से देश में महापरिवर्तन आयेगा जनता को भाजपा के बहकावे में नही आना चाहिए ये लोग कोइ भी साजिश कर सकते हैं, जिससे हमे सावधान रहना होगा।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।