रिपोर्ट - इश्वर चन्द्र पटेल
कुशीनगर के तरयासुजान थाना क्षेत्र के गांव बेदूपार में
मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी। महिला की मौत होने की
सूचना पर गांव में आक्रोश फैल गया। इसके बाद हरकत में आयी पुलिस ने इस
मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही यह भी चर्चा कि पुलिस
ने एक महिला आरोपी समेत दो महिलाओं को भी हिरासत में लिया है, जबकि पुलिस
इससे इनकार कर रही है।बेदूपार
गांव में बीते 7 जून को दफा 41 के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर
पहुंच कर विवादित भूमि की पैमाइश की थी। राजस्व टीम के मौके से चले जाने
के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एक पक्ष के भोज पटेल ने पुलिस तहरीर
दी थी कि पैमाइश के बाद विनय सिंह, प्रदीप सिंह, स्व. सुरेन्द्र सिंह की
बेटी मंशा और पत्नी ललीता उसके दरवाजे पर पहुंच कर उसकी पतोहू मीरा को बुरी
तरह मारा पीटा। आरोप है कि मारपीट के दौरान विनय सिंह ने हथौड़े से मीरा के
सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया।
ग्रामीणों
के सहयोग से घायल मीरा को तमकुहीराज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले
जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से भी
डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज चल रहा था।
इलाज के दौरान गुरुवार की देर रात को उसकी मौत हो गई। घायल महिला की मौत के
पहले ही तरयासुजान पुलिस ने भोज पटेल की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ
मुकदमा दर्ज कर लिया था। हालांकि मुकदमा दर्ज होने एक हफ्ते बाद भी किसी की
गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। शुक्रवार को जैसे ही मीरा के मौत होने की खबर
मिली, ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने की
मांग करने लगे।
बंद कमरे का ताला तोड़कर आरोपी महिला को हिरासत में लिया
घायल
महिला की मौत होने की जानकारी के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने घटना के
मुख्य आरोपी विनय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। बाद में ग्रामीणों से पुलिस को
जानकारी मिली कि बंद कमरे में भी आरोपी छिपे हुए हैं। इस पर पुलिस ने ताला
तोड़ा तो घर में एक आरोपी महिला के साथ एक अन्य महिला भी मौजूद मिली,
जिन्हें पुलिस हिरासत में लेकर थाने ले गयी। हालांकि एसओ तरयासुजान सुशील
कुमार शुक्ल ने अभी सिर्फ मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की बात ही स्वीकार की
है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।