रिपोर्ट - मुबीन मन्सुरी
रोक के वावजूद इत्र नगरी में धड़ल्ले से पालीथीन का प्रयोग हो रहा था।
सूचना पर एसडीएम के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के साथ नगर पालिका टीम ने
छापेमारी की। इस दौरान पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों से जुर्माना वसूलकर उनको सख्त हिदायत दी गई। कन्नौज में प्रशासन
के ढुलमुल रवैय्ये के चलते रोक के वावजूद दुकानदार जमकर पॉलीथिन का प्रयोग
कर रहे हैं। जब कि 15 अगस्त 2018 से इसका प्रयोग वर्जित कर दिया गया था।
शुरुआत में तो इस पर तेजी दिखाई गई उसके बाद प्रशासनिक अमले की सुस्ती के
चलते दुकानदार फिर से पॉलीथिन का जमकर प्रयोग करने लगे। जिसकी सूचना बराबर
अधिकारियों के पास जाती रही। जिसके बाद देर से जागे प्रशासनिक अमले ने आज
कन्नौज नगर पालिका क्षेत्र में एसडीएम की अगुवाई में सदर कोतवाली पुलिस और
नगर पालिका ईओ के साथ पूरी टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। एसडीएम की अगुवाई
में टीम ने कई दुकानदारों को रंगे हाथ पॉलीथिन का प्रयोग करते हुए पकड़ा और
उनसे जुर्माना वसूलकर सख्त हिदायत दी
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।