ब्यूरो वाराणसी कैलाश सिंह विकास
उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने वाराणसी में निःशुल्क 108 एंबुलेंस का शुभारंभ किया। इसके बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। एस दौरान मंत्री को अस्पताल में खामियां दिखाई दी। जिससे नाराज होकर मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को फटकार लगाई।स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निःशुल्क 108 एंबुलेंस को रवाना करने के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता की। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में 712 नई एंबुलेंस को जोड़ा गया है। किसी को आवश्यकता पड़ने पर उसके पास 15 मिनट में एंबुलेंस को पहुंचाने की व्यवस्था थी।जो सम्भव नहीं हो पा रहा था इसलिए केंद्र सरकार की मदद से आज 712 नई एंबुलेंस जोड़ने के साथ ही प्रदेश में अब इनकी संख्या लगभग 23 सौ हो गई है। जिले में इसके पहले 19 एंबुलेंस की सेवाएं जनता को उपलब्ध हो रही थीं। आज 9 एंबुलेंस को और जोड़ा गया जिससे इनकी संख्या अब 28 हो गई हैं। इसके साथ ही तीन लाईफ सपोर्ट सिस्टम की एंबुलेंस भी जनता की सेवा में कार्यरत हैं।..

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।