जिला संवादाता - अरविन्द शर्मा
यूपी में महिला सुरक्षा के लिए योगी सरकार बड़ी ही सख्त है
पर जिले के अधिकारियों की लापरवाही के चलते उसका खामियां बहन बेटी या
महिलाओ को उठाना पड़ता है एंटीरोमिओ, महिला हेल्प लाइन , जैसे तमाम योजनाएं
सरकार चला रही है कि इससे सभी महिलाएं बेटियां अपने आपको महफूज समझे पर
जिलो की बात करे तो वहां पर बैठे अधिकारी इसका पालन सही तरीके नही कर रहे
है जिस वजह से हर रोज कहि ना कहि लड़कियों के साथ रेप ,गैंगरेप जैसे घटिया
वाककिये हो रहे है एक ऐसी
ही घटना कानपुर देहात से सामने आई है जहां शौच के लिए घर से निकली नाबालिक
छात्रा को गाँव के ही दो लड़कों ने अपनई हवस का शिकार बना डाला मामला
मंगलपुर थाना क्षेत्र के दया का पुरवा का है
घर से शौच के लिए निकली कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा ( अंजुम ,काल्पनिक नाम )
को गाँव के ही पूर्व प्राधन का बेटा गोलडु अपने एक साथी के साथ मिलकर
छात्रा को रास्ते मे दबोच कर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देकर मौके
से फरार हो गया पीड़िता की माँ सुनीता की माने तो घर वालो को इसकी जानकारी
तब हुई जब बेटी जोर-जोर से चिल्लाने लगी तभी घर वालो ने वहां जाकर देखा कि
बेटी के हाथ रस्सी से बंधे हुए थे और वो बेसुध चिल्ला रही थी मामला
रात को हो जाने पर परिजन दूसरे दिन थाने न्याय की आस में पहुचे तो मामला
गैंगरेप का होने पर पुलिस ने आननफानन में में मुकदमा दर्ज कर पीड़िता को
जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेज दिया इस मामले में पीड़िता डरी सहमी होने की
वजह से कुछ भी बोल नही पा रही है वही
इस मामले में अडिशनल एसपी अनूप कुमार ने बताया कि मंगलपुर के दयाका पुरवा
गाँव कक्षा 6 की नाबालिक छात्रा के साथ रेप हुआ है लड़के गाँव के पड़ोस के ही
है मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल करवाया जा रहा है 164 का बयान पीड़ित
कराया जाएगा लड़को के लिए दबिश दी जा रही है जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।