कानपुर - छात्रों में दिया धरना जताया विरोध - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Saturday, 8 June 2019

कानपुर - छात्रों में दिया धरना जताया विरोध

 
 ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
 
 छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर में एक दिवसीय सांकेतिक धरना पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2019 के छात्रों द्वारा दिया गया। जिसमें यह चेतावनी दी गई कि यदि वर्ष 2019 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रद्द की गई तो छात्र आंदोलन करेंगे। क्योंकि यह खबर मिली है कि पीएचडी प्रवेश परीक्षा में गड़बड़ी व धांधली के चलते प्रवेश परीक्षा रद्द कर दी गई है। व प्रवेश परीक्षा दुबारा करवाई जा सकती है। इस तरह एक की घटना पहली बार घटित नहीं हुई है। इसके पहले भी धॉधलिया हो चुकी है। धरने में मुख्य रुप से उपस्थित मोहम्मद फैजान, राहुल सिंह, शैफाली, मोनिका, शंकर मिश्रा, प्रिया सिंह, नितिन शर्मा, मनोज कुमार, अनुराग विट्ठल आदि सैकड़ों छात्र मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।