ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर मानव प्रशिक्षण सेवा संस्थान
द्वारा एसीआई आयल्स प्रा लि में फ़ूड सेफ्टी श्लोगन प्रतियोगिता
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर एक जन जागरूकता
प्रशिक्षण कार्यक्रम कम्पनी के प्रशिक्षण कक्ष में आयोजित किया गया। जिसका
शुभारम्भ हर्ष वर्धन अग्रवाल कम्पनी डारेक्टर ने किया डारेक्टर हर्ष
अग्रवाल ने बताया कि आज सबसे बड़ी समस्या स्वास्थ्य की है स्वास्थ्य का
सीधा सम्बन्ध हमारे आहार से होता है इसलिए खाद्य पदार्थ की सुरक्षा बहुत
आवश्यक है। लखन शुक्ला ने खाद्य पदार्थ की सुरक्षा पदार्थो के दूषित होने
के कारण व्यक्तिगत सुरक्षा फाइव एस के महत्त्व को बताया इस अवसर पर आयोजित
प्रतियोगिताओ में प्रथम द्रितीय तृतीय प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया
गया। इस अवसर पर विमल जेन महेंद्र श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, बी पी
त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।