ब्यूरो कैलाश सिंह विकास
अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उदय प्रताप कालेज एवं सौवी बटालियन के संयुक्त तात्वाधन में एनसीसी कैडेटो, अध्यापकों,छात्रों एवं क्षेत्रीय नागरिकों ने उदय प्रताप कालेज के खेल मैदान पर योग प्रर्दशन किया । योग प्रर्दशन के अन्र्तगत उपस्थित जनसमुदाय ने ग्रीवा संचालन, कटि संचालन, ताडासन, वृक्षासन, भद्रासन, भुजंगासन, शवासन, कपालभाति क्रिया तथा भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस योग प्रर्दशन में आचार्य वेद प्रकाश आर्य एवं अखिलेश के निर्देशन में, प्रशासनिक अधिकारी ले. कर्नल प्रसेनजीत गुहा के साथ डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. विजय बहादुर सिंह, इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. रमेश प्रताप सिंह, प्रोफेसर डीबी सिंह, डा. मंजुला श्रीवास्तव, डा. अंजू सिंह, ले. सारनाथ सिंह, देवनारायण सिंह, एनसीसी कैडेट, एनसीसी अधिकारी तथा पीआई स्टाफ शामिल हुए।
योग दिवस के अवसर पर सौवी बटालियन उदय प्रताप कालेज से सम्ब्द्ध यूनिटो संस्कृत विश्वविद्यालय,हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल, महाबोधी, बरियासनपुर, गंगापुर इंटर कालेज गंगापुर, बलदेव एवं बयालिसी डिग्री कालेज जौनपुर, नेशनल इंटर कालेज पिण्डरा, 39 जीटीसी एवं जीवनदीप पब्लिक स्कूल के खेल मैदानो पर एनसीसी कैडेटो ने योग प्रर्दशन किया।
अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के मौके पर पुलिसलाइन में एडीजी ब्रजभूषण व कप्तान आंनद कुलकर्णी के दिशानिर्देश में पुलिस के जवानों ने योगा किया
विश्व योगा दिवस पर आज पुलिस लाइन में एक योग शिविर कार्यकम का आयोजन किया गया .इस कार्यकम में योग से होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी गयी .कार्यकम में A D G बृजभूषण I G विजय सिंह मीणा S S P सुरेश राव आनन्द कुलकर्णी सहित एस पी ग्रामीण एस पी अपराध एस पी एस पी यातायात एस पी सुरक्षा क्षेत्राधिकारी कैन्ट सहायक पुलिस अधीक्षक समेत महिला प्रशिक्षु एवं अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे
39 जीटीसी परिसर में सेना के जवान योग करते हुए।इस दौरान सेनिको के परिजनों ने भी हिस्सा लिया
छावनी स्थित योगशाला में योग करते लोग
योग दिवस पर योग करते विधायक सुशील सिंह और पूर्वांचल विकास बोर्ड के अध्यक्ष डॉ दयाशंकर मिश्र दयालू






No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।