ब्यूरो कैलाश सिंह विकास
मुकद्दस हज सफर 2019 मे वाराणसी इम्बार्केशन के हज जायरींनो को ले जाने की जिम्मेदारी एयर इंडिया को मिली है जिसका समय सुबह और सीधी उड़ान ना होने के कारण हज जायरींन काफी परेशान थे हज जायरींनो की आवाज बनकर उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सदस्य व वाराणसी इम्बार्केशन के कोआर्डीनेटर डा० इफ्तिखार अहमद जावेद से यह माँग की थी उड़ान का समय बदल कर दोपहर में की जाय और सीधी उड़ान काशी से काबा
इस पर हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हाजियों की परेशानी को देखते हुए समय मे बदलाव किया है जिसका उत्तर प्रदेश हज सेवा समिति के अध्यक्ष हाजी वसीम अहमद ने हज कमेटी के सदस्य जनाब डॉ इफ्तिखार अहमद जावेद व हज कमेटी ऑफ इंडिया का शुक्रिया करती है और दिल से इस्तकबाल करती है और ये सब बात संस्था के महासचिव मोहम्मद इमरान के बजरडीहा स्थित आवास पर हुई इस मौके पर सदस्य हाजी अब्दुल रहमान, हाजी जुनैद अली खान, हाजी रेयाज़ अंसारी, हाजी इक़बाल खान, सफीर अहमद, सेराज अहमद फारुकी, शब्बीर अंसारी, हामिद मुश्तफ़ा, मोहम्मद सलीम, शकील अनवर, मोहम्मद जीशान खान, एहतेशाम, इमरान खान, हाजी जावेद, अरकान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।