ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
रायपुरवा थाना क्षेत्र में जमानत पर छूटे एक अभियुक्त ने महिला के घर
में घुस कर उसे चाकू मार कर घायल कर दिया इस दौरान महिला के सोर मचाने पर
आरोपी भाग निकला। वही घायल महिला ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर
पहुंची पुलिस महिला को मेडिकल कर मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता
परवीन ने बताया की हमारा क्षेत्र के ही मुल्ला उर्फ़ जहर अली से एक महीना
पहले झगड़ा हुआ था। जिसके बाद जहर अली को पुलिस ने जेल भेज दिया था। अभी कुछ
ही दिन पहले आरोपी जेल से छूटा था और दो दिनों से हमे मारने का प्रयास कर
रहा था जिसके बाद जहर अली ने घर में घुस कर हमारे ऊपर चाकुओ से हमला बोल
दिया। पुलिस ने बताया की महिला की तहरीर पर मुकदमा पजीकृत कर लिया गया
है.मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।