ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
चमनगंज
थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई।
जिसके चलते पुलिस की गोली बदमाश के पैरो में लगी और वह घायल होकर जमीन पर
गिर गया। इस दौरान पुलिस ने घायल बदमाश को मेडिकल के लिए अस्पताल में
भर्ती कराया है पुलिस ने बताया की सुबह के समय पुलिस गस्त पर थी तभी
तकियापार्क के पास से एक युवक अपनी बाइक से जा रहा था पुलिस ने उसे रोका
तो वह भागने लगा जिस पर पुलिस ने पीछा किया तो उसने पुलिस पर फायर कर दिया
जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली बदमाश के पैरो में लगी जिससे वह जमीन पर
गिर गया। पुलिस ने बताया की पकड़ा गया बदमाश सुनील कांडा है। सुनील के ऊपर
अलग अलग थाना क्षेत्रो में कई मामले दर्ज है। जिसके चलते वह काफी समय से
फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।