कानपुर - धुए में पनपता काला कारोबार - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 27 June 2019

कानपुर - धुए में पनपता काला कारोबार

रिपोर्ट - अभिलाष

 अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के चलते पुलिस अधीक्षक कानपुर नगर के कुशल निर्देशन पर कानपुर के बाबू पुरवा थाना अंतर्गत बाबू पुरवा चौकी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया जनता को चूना लगाने वाला अभियुक्त बशीर काफी दिनों से शहर में बिक रही फेमस व रजिस्टर्ड बीड़ीयो के नकली रैपर बना लोकल बीड़ी भर प्रदेश  व प्रदेश के विभिन्न शहरों में धड़ल्ले से करता था काला कारोबार वही मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी अमित सिंह तोमर को सूचना मिलते ही तत्काल एक्शन में आकर थाने के सिपाहियों व चौकी प्रभारियों द्वारा एक टीम बनाकर सही समय पर बशीर पुत्र बकर खान निवासी 130/ 235 बाबू पुरवा कानपुर नगर को 28 बोरा फैंसी बीड़ीयो के रैपर (जीत बीड़ी, बंदूक बीड़ी, फैंसी बीड़ी) अन्य कई फेमस बीड़ीयो के रैपर तथा बेचे हुए माल की रकम 76300 रुपए के साथ धर दबोचा तथा साथ ही इस काले कारोबार में हिस्सा दे रहे छह अभियुक्तों को और गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ जारी है



 गिरफ्तार करने वाली टीम

 थाना प्रभारी बाबू पुरवा अमित सिंह तोमर

चौकी प्रभारी बाबू पुरवा राजेंद्र कुमार रावत

चौकी प्रभारी बेगम पुरवा अनूप कुमार

कांस्टेबल आमिर रजा
कांस्टेबल रामकेश कांस्टेबल अरुन कुमार
कांस्टेबल दीपक कुमार
कांस्टेबल अनुपम

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।