रिपोर्ट - इश्वर चन्द्र पटेल
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन कुशीनगर के साथ पुलिस अधीक्षक ने की आज गोष्ठी बिना हेलमेट,सीट बेल्ट लगाये वाहन चालकों के विरुद्ध जारी रहेगी सघन चेकिंग पुलिस अधीक्षक राजीव नारायण मिश्रअपराध
और अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के अभियान के साथ ही साथ हो रहे
दुर्घटनाओं पर काबू पाने के लिये पुलिस अधीक्षक कुशीनगर
राजीव नारायण मिश्र द्वारा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन कुशीनगर के साथ की
गयी गोष्ठी साझा किया गया। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर द्वारा गोष्ठी में
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन कुशीनगर के पदाधिकारियों पेट्रोल पम्प
संचालकगण से विना हेलमेट व सीटबेल्ट लगाये चालकों को पेट्रोल डीजल न दिये
जाने के संबन्ध में चर्चा की गयी वही सहमति के आधार पर यह निश्चित किया
गया कि अपने-अपने पेट्रोल पम्प पर “हेलमेट नही तो पेट्रोल नही व “सीटबेल्ट
नही तो ईंधन नही ” का बैनर आदि लगाकर आमजन को जागरुक करेंगें तथा
दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के उद्देश्य की पूर्ति किये जाने में पूर्ण
सहयोग करेंगें।
जानिये गोष्ठी में क्या बनी रणनीत
सभी
पेट्रोल पम्प पर सीसीटीवी कैमरा को क्रियाशील रखना सुनिश्चित करेंगें।
कतिपय पेट्रोल पम्प जिनपर सीसीटीवी कैमरा नही लगा है उनपर यथाशीघ्र
स्थापित करना सुनिश्चत करेंगें साथ ही साथ पेट्रोल पम्प की सुरक्षा हेतु
जहां कैश बाक्स हो वहां लोहे की ‘ग्रिल’ लगाना सुनिश्चित करेगें। जनपद
कुशीनगर में राजीव नारायण मिश्र की पुलिस द्वारा लगातार यातायात
जागरुकताअभियान चलाया जा रहा है। बिना हेलमेट व सीटबेल्ट के वाहन चलाने
पर संबन्धित के विरुध्द नियमानुसार कार्यवाही भी की जा रही है। जो
निरन्तर जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में अभियान यह चलता रहेगा। पुलिस
अधीक्षक कुशीनगर द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि पेट्रोल पम्प के आस-पास
शीघ्र ही सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना भी प्रस्तावित है।गोष्ठी में
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सहित दीपनारायण अग्रवाल, जगदम्बा प्रसाद रुगंटा व
आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।