ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
बीती
29 मई को पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में पवन लाल की सन्दिग्ध हालत में हत्या
करने वाले आरोपी राम शंकर उर्फ कल्लू निषाद को पनकी पुलिस ने गिरफ्तार कर
लिया है। आपको बता दें कि बीती 29 मई को रामशंकर ने अपने मित्र पवन लाल की
हत्या कर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में आये
दिन जुटी हुई थी जहां पुलिस को मुखबिर की सटीक सूचना मिली कि आरोपी बर्रा
गुजैनी के पास मौजूद है पुलिस ने घेराबन्दी करते हुए आरोपी रामशंकर को दबोच
लिया और थाने ले आई। आरोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पवन लाल मेरा
मित्र था उसके मेरे बहन से अवैध सम्बंध थे और उसे सन्दिग्ध हालत में पकड़ा
था जिसके बाद मन मे ठान लिया था कि इसे जिंदा नही छोडूंगा और उसकी हत्या कर
दी। पुलिस को हत्या में प्रयोग किये हुए बोरा उठाने वाला लोहे का हुक भी
बरामद कर लिया है फिलाहल आरोपी पर कार्यवाई करते हुए उसे जेल भेजा जा रहा
है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।