ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
आज
गंगा दशहरा का पर्व मनाया जा रहा है आज के दिन का विशेष महत्व होता है।
हिन्दू समाज के संस्कृति और रीति रिवाजों के साथ श्रदालू आज के दिन गंगा
स्नान,पूजन पाठ करते हैं और मनोकामना मांगते है। साथ ही आज के दिन दान भी
किया जाता है हिंदू मान्यता के अनुसार गंगा दशहरे के दिन गंगा का अवतरण हुआ
था,यानी इस दिन गंगा नदी का धरती पर जन्म हुआ था। आज कानपुर के तमाम घाटों
पर तड़के सुबह से ही दूर-दूर से आये श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे है
।और पूजन,पाठ करते हुए दान भी करते नजर आ रहे है। तो वही सरसैया घाट पर
सुबह से ही दूर-दूर से आये श्रद्धालुओ ने आस्था की डुबकी लगाई और मनोकामना
मांगी। श्रद्धालुओ का कहना है कि जलस्तर जरूर थोड़ा कम हुआ है लेकिन आस्था
कम नहीं हुई है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।