ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
बुधवार को पूरे देश में ईद के मौके पर सभी छोटी-बड़ी ईदगाहों में ईद की
नमाज़ अदा कर अमन चैन की दुआएं मांगी गई है वही कानपुर की बड़ी ईदगाह
में बड़े ही एहतराम और अकीदत के साथ नमाज़ियों ने नमाज़ अदा की और अल्लाहताला
से पूरे देश में अमन और चैन को लेकर दुआ मांगी | मंगलवार को ईद-उल-फितर
का चाँद नज़र आने के बाद आज बुधवार को बड़ी ईदगाह में लाखो रोजेदारों ने ईद
की नमाज़ अदा की । नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी ईदगाह पर आठ बजे से ही रोजेदार
इक्कठा होने लगे। इस दौरान नमाज़ियों सँग ईदगाह पहुंचे छोटे-छोटे बच्चों में
ईद की खुशी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिए । इस दौरान बच्चो ने अफगानी
टोपी लगाए हुए और कुर्ता पायजामा पहने हुए दिखाई दिए . इस दौरान बच्चों
और युवाको ने जमकर सेल्फी भी लिया .वही एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद भी
दी।खुशियों के पर्व ईद की पूरे देश में धूम है तो कानपुर में भी ईद बड़े
उत्साह के साथ मनाई जा रही है ।
आप को बता दे की बड़ी ईदगाह में लाखो का
जन सैलाब ईद के मौके पर उमड़ता हुआ दिखाई दिया। जहा सुबह से ही हर कोई बड़ी
ईदगाह की ओर जाता हुआ दिखाई दे रहा था । ईद की नमाज के बाद पुलिस
प्रशासन के आलावा भाजपा,कांग्रेस ,सपा और बसपा सहित समाज सेवी संगठनो के
शिविर भी लगे हुए थे। नमाज के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
पुलिस के जवान मुस्तैद नजर आए । चारो तरफ बेरिकेटिंग कर दी गयी थी जिससे
रोजेदारों को आने जाने में दिक्कत न हो। ईदगाह पर ड्रोन के साये में
निगरानी की गई तो वही छतों और क्रेन पर खड़े होकर जवानों ने चारो तरफ
निगरानी रखी। नमाज़ सकुशल सम्पन्न होने के बाद अधिकारियो और नेताओ ने
नमाजियो को ईद की मुबारकबाद दी । प्रशासन के कैम्प में जहा कमिश्नर सुभाष
चन्द्र शर्मा, एडीजी प्रेम प्रकाश ,डी एम विजय विश्वास पन्त , आई जी आलोक
सिंह, एस एस पी अनंत देव मौजूद थे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।