ब्यूरो कानपुर रवि गुप्ता
सचेंडी थाना क्षेत्र के कैलाश मोटर के पास एक बार फिर से तेज रफ्तार का
कहर देखने को मिला है ।जहा एक तेज रफ्तार डम्फर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में
पीछे से टक्कर मार दिया ।जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई ।जबकि
दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया ।घटना के बाद इलाकाई लोगो ने मामले की
जानकारी पुलिस को दी ।मौके पर पहुची पुलिस ने डम्फर में फंसे युवक के शव को
बाहर निकाला।जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।
क्षेत्रीय लोगो ने बताया की कानपुर से एक डम्फर झांसी की तरफ जा रहा था।
तभी अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गया इस दौरान जोरदार आवाज
आने से हम लोग अपने घरो से बाहर आये तो देखा की एक डम्फर ट्रक में पीछे से
घुस गया है। जिसमे डम्फर का ड्राइवर और क्लीनर फस गया था जिसके बाद हम लोगो
ने मामले की जानकरी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक घण्टे की
मसक्कत के बाद घायल और मृतक के शव को डम्फर से बाहर निकाला ,जिसके बाद बाद
घायल को अस्पताल भेजा गया है। जबकि मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के
लिए भिजवाया है।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।