कन्नौज - हज पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ से हवाई जहाज द्वारा मक्का शहर के जद्दा हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Wednesday, 31 July 2019

कन्नौज - हज पर जाने वाले यात्रियों की यात्रा चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ से हवाई जहाज द्वारा मक्का शहर के जद्दा हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे

रिपोर्ट - मोबीन मन्सुरी

इत्र और इतिहास की नगरी से हज पर जाने वाले हाजियों का समाज सेवी विवेक नारायण मिश्र व तौकीर जिया ( हज ट्रेनर) उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में हजारों हिंदू मुस्लिमों ने फूलो की वर्षा कर  किया स्वागत। हाजी जायरीनो को जिले से रवाना कर देश की अमन, शान्ति व सलामती के लिये दुआ की दरख्वास्त की गई इस मौके पर नारे तकबीर व नातिया कलाम से जनपद गूंजा। हज ट्रेनर का कहना है कि इस बार जनपद से 148 महिला, पुरूष हज यात्री हज पर रवाना हो रहे हैं। जिले से इस बार सबसे ज्यादा हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिये आज का दिन बहोत खास है


 समधन प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत समधन से मक्का मदीना हज पर जाने वाले 22 हज यात्रियों के जत्थे को नगर के पूर्व चेयरमैन नकीम खान, पूर्व चेयरमैन अहमद सुल्तान उर्फ सिब्बू, वरिष्ठ बीजेपी नेता मुन्ना टोपी, समीर उद्दीन खैराती, जमील अख्तर, एनुउद्दीन खान,  रफी  अनवर, सभासद फहमीर हुसैन, जुम्मन हुसैन, फिरोज अली, अफरोज अहमद, बदरुल सिद्दीकी, फुरकान खान आदि लोगो ने मंगलवार सुबह 7ः00 बजे समधन से लखनऊ के लिये रवाना किया। हज पर जाने वाले यात्रियों की शाम लगभग 7ः00 बजे मक्का शरीफ के लिये चैधरी चरण सिंह हवाई अड्डा लखनऊ से हवाई जहाज द्वारा मक्का शहर के जद्दा हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे।

 

No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।