रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र
में पुत्र से मिलने जा रहे व्यक्ति की धारदार हथियार से काटकर मौत के घाट
उतार दिया गया।परिजनों ने पुलिस की लापरवाही में हत्या किये जाने का आरोप
लगाया। एसपी नें मौके जाकर जाँच पड़ताल शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव
जाजपुर गोवा निवासी 60 वर्षीय साधू धनीराम गाँव में अपनी पत्नी मीरा उर्फ़
सत्यवती के साथ रहते थे।उनका इकलौता पुत्र मुन्नू दिल्ली में नौकरी करता
है।वह उसी से मिलने दिल्ली के लिये निकले थे।नीव करोरी रेलवे स्टेशन के
निकट साधू धनीराम के किसी नें सिर में धारदार हथियार से हमला करके मौत के
घाट उतार दिया। घटना की सूचना पर मृतक की पत्नी मीरा मौके पर आ गयी उसका
रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
मृतक की पत्नी नें भूमि विवाद में हत्या किये
जाने का आरोप लगाया।सूचना मिलने पर एसपी डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, सीओ
राजवीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार आदि मौके पर आ गये।उन्होंने
जाँच पड़ताल की। मृतक की पत्नी मीरा ने आरोप लगाया की दरोगा शैलेन्द्र
भदौरिया से भूमि विवाद के बारे में पूर्व में ही अवगत कराया था। आरोपी पक्ष
पर उन्होंने कोई सख्त कार्यवाही नही की। जिसके चलते हत्या कर दी गयी।वही
स्थानीय लोगो ने घटना के समय पुलिस की गाड़ी को रोकने के लिए आवाज दी लेकिन
गाड़ी नही रोकी गई थी।यदि पुलिस पहले ही कार्यवाही कर देती तो शायद साधुराम
की हत्या नही की जाती।एसपी डॉक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि इस घटना
में यदि पुलिस की लापरवाही सामने आती है तो उनके ऊपर कार्यवाही की
जाएगी।साथ जिन लोगो ने हत्या की है उनको गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।