कानपुर देहात-गरीब परिवारों को लगी लाखों की चपत - Tahkikat News

आज का Tahkikat

Thursday, 4 July 2019

कानपुर देहात-गरीब परिवारों को लगी लाखों की चपत

जिला सवांदाता -अरविन्द शर्मा

गरीबी किसी पर रहम नही करती औऱ गरीब की एक एक मेहनत की कमाई उस के लिए उस की जीवन की तपस्या होती है। जिस में वह अपना और बच्चों का भविष्य उजागर करने को सोचता है। खासतौर से वो गरीब महिलायें, जो घर का काम करने के बाद मेहनत मजदूरी कर अपनी दिहाड़ी को भविष्य के लिए बचाकर रखते है और जब वो जमा पूंजी कोई डकार जाए तो उन गरीबों पर क्या गुजरती है, कोई नही जानता है। ऐसा ही एक मामला कानपुर देहात जिले के झींझक कस्बे में सामने आया। यहां जमीन पर 27 तारीख से इतनी सारी महिलाएं इंसाफ के लिए बैठी है, जो पुलिस प्रशासन से अब इंसाफ दिलाने की मांग कर रही है।

दरअसल पूरा मामला एक चिट फंड कम्पनी (केबीसीएल) से शुरू होता है, जिसने झींझक में अपना आफिस खोलकर क्षेत्र के लोगों को पांच साल में दोगुना रुपया देने की बात कहकर लोगों से रुपये जमा कराए। काफी समय तक उन्होंने अपना जाल फैलाकर लाखों रुपया समेटकर रफूचक्कर हो गए। आरोप है कि झींझक कस्बे के ही एक एजेंट रामपाल द्वारा करीब 100 से ज्यादा महिलाओं से इस कम्पनी में लाखो रुपया लगा दिया गया, लेकिन 3 साल बाद ही यह कम्पनी भाग गयी और इन गरीब महिलाओं का रुपया भी चला गया।

आरोप है कि कई बार एजेंट से रुपया दिलाने की बात कही तो उल्टा गाली गलौच व मारपीट करने पर अमादा हो जाता है। पिछले 6 महीनों से महिलाएं पुलिस थाने से लेकर एसपी ऑफिस तक के चक्कर लगा रही है, लेकिन इस कम्पनी के खिलाफ कोई कार्यवाही हुई है, इससे उन्हें न्याय नही मिल रहा है। मजबूरन परेशान होकर इन महिलाओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। महिलाओं का कहना है कि अगर सुनवाई नही होगी तो बच्चों के साथ मिलकर भूख हड़ताल कर अनशन पर बैठेगीं।


No comments:

Post a Comment

तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।