रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
देश मे
सैनिकों को सीमा पर वीरता की कहानी और खबरे बहुत पढ़ी व देखी होगी । आज
कोतवाली मोहम्दाबाद क्षेत्र में बाइक से अपनी पत्नी के साथ जा रहे पूर्व
सैनिकों ने दिनदहाड़े तमंचे से लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को पकड़ कर
पुलिस के हवाले किया है। यह साहसिक कारनामा फतेहगढ़ निवासी 70 वर्षीय पूर्व
सैनिक वीरपाल सिंह एवं उनके 65 वर्षीय भतीजे पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह ने
किया है। वीरपाल अपनी पत्नी शिवप्यारी व सुरेंद्र सिंह पत्नी नवल कुमारी
को बाइक पर बिठाकर कोतवाली मोहम्दाबाद के पैत्रिक ग्राम गोसरपुर गमी
कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। जब दोनों लोग ग्राम गोसरपुर मोड़ से
गुजर रहे थे उसी समय पीछे काले रंग की बाइक से गए दो बदमाशों ने ओवरटेक कर
दोनों लोगों की बाइक रोक ली। एक बदमाश ने वीरपाल की बाइक की चाबी निकाल ली
और उनकी पत्नी के गले से सोने की चेन तोड़ ली। जब तक वीरपाल कुछ समझ पाते
दूसरे बदमाश ने सुरेंद्र सिंह की मोटरसाइकिल की चाबी निकाली और उन्हें बाइक
सहित धक्का दे दिया। तभी सर्तक हुये सुरेंद्र सिंह ने बदमाश की बाइक की
चाबी निकाल ली और उसे बाइक सहित धक्का मारकर पानी में गिरा दिया। एक बदमाश
ने तमंचे से वीरपाल के ऊपर जानलेवा फायर किया। गोली वीरपाल के सिर में छूती
हुई निकल गई। जिससे वीरपाल के सिर से खून निकलने लगा। मौका देखकर सुरेंद्र
ने बदमाश से तमंचा छीन लिया और उससे भिड गये। महिलाओं ने मौका पाकर गांव
में फोन कर दिया तभी गांव के दर्जनों लोग भाग कर वहां पहुंचे। जिन्होंने
दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। अफरातफरी के माहौल में एक बदमाश बाकर खेत में
छुप गया। सूचना मिलने पर पुलिस करीब एक घंटा विलंब से पहुंची। पुलिस एक
बदमाश को पकड़ कर कोतवाली ले गई। उसी दौरान ग्रामीणों ने खेत को खंगाल कर
दूसरे बदमाश को भी पकड़ लिया। पुलिस ने लूट में प्रयोग की गई बिना नंबर की
नई हीरो अचीवर बाइक कब्जे में ले ली। लुटेरे
मनोज के पास पुलिस को तमंचा व कारतूस मिले। मनोज जाटव पुत्र राजेंद्र
कोतवाली मैनपुरी के ग्राम अंजनी का रहने वाला है जब का उसका साथी लुटेरा
ज्ञानी कठेरिया पुत्र प्रेमपाल सिंह थाना विछवां के ग्राम किसोनी निवासी
है। मनोज ने बताया कि हमारी तरह रामू दलवीर अनुज बाइकों से लूटपाट की
घटनाएं करते हैं।
मैनपुरी निवासी दलबीर की ग्राम मदनपुर के पास ससुराल है
दलवीर के पिता मैनपुरी में सभासद है और टेंट हाउस का भी काम करते हैं। मनोज
ने बताया कि हम लोग लूट हुए जेवरात बेचने के लिए दलवीर को देते हैं जो
मैनपुरी व फर्रुखाबाद में जेवर बेचकर हम लोगों को रुपए देता है। मोहम्दाबाद
के मोहल्ला राजीव नगर निवासी व्यापारी अनुराग कौशल ले लुटेरे मनोज को
पहचान लिया लुटेरों ने 6 जून को तेरा रोड पर अनुराग कौशल को लूट लिया
था।मनोज ने भी अनुराग को लूटने की घटना का एकबाल किया पकड़े गए लुटेरे की
उम्र करीब 20 वर्ष की है। जो काम आज तक क्षेत्रीय पुलिस नहीं कर सकी उसे
जान पर खेलकर पूर्व सैनिकों ने करके दिखाया है लोगों ने पूर्व सैनिकों के
साहस की प्रशंसा की है।कोतवाली
पुलिस ने गुड वर्क दिखाने के प्रयास में पूर्व सैनिकों के साथ पर दाग
लगाने का प्रयास किया। पुलिस चाहती थी की एक बदमाश को भागा हुआ दिखाया जाए।
जिसको वह मुठभेड़ में गिरफ्तारी दिखा कर अधिकारियों की वाहवाही लुटे। इसी
प्रयास में पुलिस में रिपोर्ट की तैयारी कई बार बदलवाई। पुलिस को फूल
मालाओं से सैनिकों को सम्मानित करना चाहिए था यदि लुटेरे वारदात करके भाग
जाते तो पुलिस पूर्व सैनिकों की लूट की घटना की रिपोर्ट दर्ज करने में
आनाकानी करती और शायद ही कभी लुटेरों को पकड़ पाती। अब पुलिस पकडे गए
लुटेरों से कई वारदातों का खुलासा करवाएगी। जब इस मामले पुलिस के आला
अधिकारीयो से बात करनी चाही तो अभी बात करने से मना कर दिया ।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।