ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी
विकासखंड सिरौलीगौसपुर की एक बेटी ने पीसीएस की परीक्षा में कामयाबी हासिल करके अपने माता पिता के साथ-साथ जनपद का नाम रोशन किया है न्यायिक अधिकारी बनने वाली रिचा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत के साथ ही साथ माता पिता के सहयोग को दिया है।बताते चलें कि विकासखंड सिरौलीगौसपुर से करीब 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव खोर एतमादपुर के राम कुमार शुक्ला जो कि लखनऊ में डूडा में हेड क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं रिचा व भाई ऋषि केश शुक्ला दो भाई बहन हैं भाई अमेरिका में इंजीनियर है मां कुसमा शुक्ला व पिता के साथ रिचा शुक्ला लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती थी उत्तर प्रदेश सिविल सेवा में 24 वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने जज का स्थान ग्रहण कर लिया है उनके इस सफलता पर उनके माता पिता की आंखों में खुशी के आंसू निकल आए रिचा इसका श्रेय अपने माता पिता की कड़ी मेहनत को दे रही है रिचा बताती है कि हमेशा उनके माता-पिता पढ़ाई के लिए प्रेरित किया करते थे ।

No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।