ब्यूरो चीफ योगेश तिवारी
दरियाबाद हम सुधरेंगे जग सुधरेगा, हम बदलेंगे जग बदलेगा जैसी भावनाओं को मन में रखने वाले चौकी इंचार्ज साहब साफ सफाई पर विशेष ध्यान देते है। मामला बाराबंकी जनपद के थाना दरियाबाद का है। जहां दरियाबाद थाने के अंतर्गत अलियाबाद पुलिस चौकी पर चौकी प्रभारी श्री बृजेंद्र नाथ मिश्रा जी तैनात है। श्री मिश्रा जी अपने कार्यों से हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। श्री मिश्रा जी अक्सर अपने स्टाफ के साथ चौकी की साफ सफाई करते हैं। मिश्रा जी अपने स्टाफ श्री महेंद्र मिश्रा, कुलदीप बाजपेई, बृजेश यादव और राकेश चौरसिया जी के साथ चौकी के अंदर और चौकी के बाहर स्वयं ही साफ सफाई करते हैं। इनका मानना है कि जब लोग हमें साफ सफाई करते हुए देखेंगे तो वह भी साफ सफाई के प्रति जागरूक होंगे। चौकी प्रभारी से कई लोग प्रभावित भी हैं वे जमकर इनकी तारीफ करते है।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।