रिपोर्ट - पुनीत मिश्रा
जो
इंसान के बस में नही होता और नियति का लिखा कोई टाल नही सकता। पिता के घर
से विदा होने वाली बेटी ने कभी सपने में भी नही सोची होगी कि उसके डोली
उठने वाले दिन ही उनकी माँ की अर्थी भी उठेगी। ऐसा ही कुछ हुआ फतेहगढ़
क्षेत्र के नेकपुर में ।जहा बीती रात बेटी के हाथ पीले करने में व्यस्त
महिला की करंट लगने से मौत हो गयी। जिसके बाद विवाह की खुशियाँ मातम में
बदल गयी।
कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला नेकपुर कला निवासी
राजमिस्त्री विनोद कुमार जाटव की पुत्री अंजली की बीती रात बारात आयी थी।
विवाह रजलामई निवासी रामवीर पुत्र जबरलाल के साथ होना था। बारात आने के बाद
द्वारचार की रस्म आदि पूरी होने के बाद बारात आदि ने खाना खाया।इसके बाद
विवाह की रस्मे चल रही थी। बेटी के विवाह की ख़ुशी में दुल्हन अंजली की माँ
40 वर्षीय मीना देर रात लगभग 2 बजे घर के भीतर कुछ लेने गयी। उसी दौरान
टेंट के पंखे से उसके जोरदार करंट लगा जिससे उसकी मौके पर ही तड़प-तडप कर
मौत हो गयी। मीना की मौत की खबर से हडकंप मच गया। देखते ही देखते पूरा
माहौल गम में डूब गया।परिजनों ने पुलिस को सूचना नही दी। दुल्हन बनी अंजली
का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।