रिपोर्ट-राजित राम यादव
आवारा पशु घूम रहे हैं गांव में किसानों का फसल कर रहे हैं नुकसान किसान है परेशान वही गौशाला के नाम पर अधिकारी कर्मचारी ग्राम प्रधान काट रहे मलाई बस्ती जिले के विक्रमजोत ब्लाक के अंतर्गत मुनियावा कला ग्राम पंचायत में बना गौशाला के निर्माण में प्रधान के द्वारा करवाया गया जे.सी.बी.मशीन से खुदाई ,प्रधान के द्वारा किया जा रहा मनरेगा मजदूरों के अधिकारों का हनन गौशाला पर लगा है चार सफाई कर्मी की डियूटी परन्तु ताला लगाकर गायब रहते सभी कर्मचारी , गौशाला में लगे एक भी हैंड पम्प नहीं है सही न ही मौजूद है एक भी पशु,गांव के बाहर घूमते मिले दर्जनों पशु
पीड़ितों ने बया की मन की पीड़ा पूरे गांव में घूमते छुट्टा पशु पहुंचते फसलों को काफी नुकसान छुट्टा पशुओ के आतंक से फसलों को बचना काफी मुश्किल ए.डी.ओ.पंचायत विक्रमजोत ने बताया की गौशाला का निर्माण ढाई लाख रूपये की लागत से किया गया , गौशाला पर मौजूद 25 पशु के चारा के लिए आया बीस हजार रुपया
जहाँ सरकार के द्वारा किसानो के फसलों की सुरक्षा हेतु छुट्टा पशुओ से निजात पाने के लिए पूरे प्रदेश में जगह - जगह गौशाला का निर्माण करवाया जा रहा है वहीं ऐसे ग्राम प्रधान अपने पद का दुरपयोग करते हुए सरकार के आदेशों का खुले आम उलंघन करते नजर आ रहे है
सबसे बड़ा प्रशन यह है की ऐसे लापरवाह प्रधान व पंचायत विभाग के अधिकारी कर्मचारी की लापरवाही का खामियाजा किसानो को भोगना पड़ता है जिसके कारण किसान आत्म हत्या करने के लिए मजबूर हो जाता है आख़िरकार किसानो की हत्या का जिम्मेदार कौन है यह एक बड़ा प्रशन है
No comments:
Post a Comment
तहकीकात डिजिटल मीडिया को भारत के ग्रामीण एवं अन्य पिछड़े क्षेत्रों में समाज के अंतिम पंक्ति में जीवन यापन कर रहे लोगों को एक मंच प्रदान करने के लिए निर्माण किया गया है ,जिसके माध्यम से समाज के शोषित ,वंचित ,गरीब,पिछड़े लोगों के साथ किसान ,व्यापारी ,प्रतिनिधि ,प्रतिभावान व्यक्तियों एवं विदेश में रह रहे लोगों को ग्राम पंचायत की कालम के माध्यम से एक साथ जोड़कर उन्हें एक विश्वसनीय मंच प्रदान किया जायेगा एवं उनकी आवाज को बुलंद किया जायेगा।